फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'मुख्यमंत्री ने जेल से कितने फैसले लिए, कितनी कैबिनेट की बैठक की', भाजपा ने AAP पर की सवालों की बौछार

Wed, 11 Sep 2024 12:49 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बुधवार को भाजपा विधायकों ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्रियों से सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री ने जेल से कितने फैसले लिए, इसके अलावा उन्होंने कितनी कैबिनेट की बैठक की है।
विज्ञापन
भाजपा विधायकों 'आप' से पूछे सवाल - फोटो : X/BJP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायकों की तरफ से दिल्ली सरकार को भंग करने के लिए राष्ट्रपति को सौंपे गए ज्ञापन और राष्ट्रपति सचिवालय की तरफ से इस मसले को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजे जाने के बाद दिल्ली में सियासी घमासान मच गया है। भाजपा का कहना है कि मुख्यमंत्री जेल में हैं। दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था ठप है। दिल्ली सरकार बार-बार संविधान का उल्लंघन कर रही है। लिहाजा सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


बुधवार को भाजपा विधायकों ने प्रेस कान्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के मंत्रियों से सवाल पूछे। उन्होंने पूछा कि मुख्यमंत्री ने जेल से कितने फैसले लिए, इसके अलावा उन्होंने कितनी कैबिनेट की बैठक की है। अधिकारियों के तबादला करने वाली कमेटी कितनी बैठक हुई। छटे दिल्ली वित्त आयोग गठन क्यों नहीं किया। आम आदमी पार्टी एमसीडी की स्थाई समिति का गठन क्यों नहीं करा रही है। कैग की 11 रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर क्यों नहीं रखी जा रही है। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिल्ली में क्यों नहीं लागू किया जा रहा है। 

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता की अगुवाई में भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने 30 अगस्त को राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति को बताया था कि दिल्ली की प्रशासनिक व्यवस्था पंगु हो गई है। अभी तक छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन नहीं हुआ है। वहीं, सीएजी की 11 रिपोर्ट को सदन में नहीं रखी गई है। इसके साथ केंद्र सरकार की योजनाओं को जानबूझकर लागू नहीं किया गया है। मांग थी कि संविधान के लगातार उल्लंघन को देखते हुए दिल्ली सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें