फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: दिल्ली-NCR में झूमकर बरसे बादल, कई इलाकों में लगा जाम; राजधानी में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 11 Sep 2024 10:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह हुई बारिश से कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
अक्षरधाम मंदिर से सराय काले खां तक मार्ग पर लगा जाम - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बुधवार सुबह बारिश देखने को मिली। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। दिल्ली में मौसम विभाग ने बुधवार से तीन दिन के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, बारिश के चलते दिल्ली में कई जगहों पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। अक्षरधाम मंदिर से सराय काले खां तक मार्ग पर जाम लग गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर के बाद मौसम ने करवट बदली। बादल छाने के साथ ही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं कई इलाकों में जलभराव हो गया। बारिश रुकी तो जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में सड़कों पर जाम लग गया। इससे नौकरी पेशा लोगों को खासी परेशानी हुई।

आईटीओ, डीएनडी, आश्रम और रिंग रोड पर भलस्वा के पास खासी दिक्कतें हुईं। शाम को कई इलाकों में बारिश का दौर चला, जोकि देर रात तक जारी रहा। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चला। इससे उमस बढ़ गई। शाम को कई इलाकों में बारिश का दौर चला, जोकि देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें