फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पट्टे की जमीन पर BJP विधायक और परिजनों ने लिया मुआवजा, 1.08 करोड़ रुपये की होनी है रिकवरी, भेजा गया नोटिस

Tue, 12 Sep 2023 10:13 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

मुआवजे की वसूली के लिए विधायक धर्मेश तोमर और उनकी भाभी अंशु तोमर को 15 दिन पहले रिकवरी नोटिस भेजा गया था, जिसका जवाब न मिलने पर 22 अगस्त को दोबारा नोटिस जारी किया गया है। मामले में अपर जिलाधिकारी प्रशासन भू अर्जन श्याम अवध चौहान ने बताया कि विधायक सहित कई लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
धौलाना विधायक धर्मेश तोमर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे परियोजना में पट्टे की निरस्त की गई जमीन पर धौलाना विधायक धर्मेश तोमर और उनके रिश्तेदार द्वारा एक करोड़ से अधिक का मुआवजा लेने का मामला सामने आया है। अपर जिलाधिकारी भू-अर्जन, श्याम अवध चौहान ने मुआवजा राशि वापस करने के लिए विधायक और उनकी रिश्तेदार को नोटिस भेजा है। हालांकि, विधायक का कहना है कि उनको नोटिस नहीं मिला है।

विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित राजस्व ग्राम डासना में स्थित खसरा संख्या 1522 क रकबा 650 भूमि का पांच मई 2017 को प्रशासन ने अधिग्रहण किया था। यह भूमि शास्त्रीनगर निवासी अंशु तोमर के नाम दर्ज थी। जिसके आधार पर 1,08,26,400 का मुआवजा दिया दिया गया था। प्रशासन ने बाद में भूमि की जांच की तो यह जमीन पट़्टे की निकली। इस मामले में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के न्यायालय में वाद दायर किया गया था। न्यायालय ने भूमि का आवंटन रद्द कर इसे ग्राम सभा की जमीन घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

मुआवजे की वसूली के लिए विधायक धर्मेश तोमर और उनकी भाभी अंशु तोमर को 15 दिन पहले रिकवरी नोटिस भेजा गया था, जिसका जवाब न मिलने पर 22 अगस्त को दोबारा नोटिस जारी किया गया है। मामले में अपर जिलाधिकारी प्रशासन भू अर्जन श्याम अवध चौहान ने बताया कि विधायक सहित कई लोगों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें