फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह पहले भाजपा में आए सुरेंद्र चौधरी आप में शामिल, केजरीवाल ने पहनाई टोपी

Fri, 18 Oct 2019 01:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने आप में शामिल हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली में बसपा से विधायक रहे सुरेंद्र चौधरी गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। करीब तीन पहले पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी। सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टोपी पहनाकर सुरेंद्र चौधरी को आप की सदस्यता दिलाई। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि बेहतर विचारधारा वाले लोग अपनी-अपनी पार्टियां छोड़कर आप में शामिल हो रहे हैं। आप में शामिल होने के बाद सुरेंद्र चौधरी ने दिल्ली सरकार की जमकर तारीफ की। साथ ही भाजपा को दलित विरोधी बताया। इससे निराश होकर उन्होंने भाजपा छोड़ने का दावा भी किया।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि बीते दिनों कांग्रेस के पूर्व विधायक राज सिंह साहनी आप में शामिल हुए थे। वहीं, अब भाजपा नेता सुरेंद्र चौधरी ने भी यही दिशा पकड़ी है। साफ है कि सकारात्मक सोच वाले लोग आप से जुड़ रहे हैं। इसकी वजह यही है कि बीते 5 सालों में आप सरकार ने दिल्ली में जो जनहित के काम किए हैं, उससे दिल्लीवाले खुश हैं। 
विज्ञापन


सांसद संजय सिंह ने सुरेंद्र चौधरी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में शामिल होने से आप को दिल्ली में मजबूती मिलेगी। सुरेंद्र चौधरी 2008 से 2013 तक गोकलपुर विधानसभा से बसपा के विधायक रहे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें