फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Executive Meeting: लोकसभा चुनावों में जीत के लिए भाजपा के निशाने पर होंगे केजरीवाल, यह है पार्टी की रणनीति

सार

BJP Executive Meeting: दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत पांडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि जनता का वोट कार्यकर्ताओं के कारण कम और जनता के लाभ के लिए किए गए कार्यों के कारण ज्यादा आता है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचानी चाहिए...
विज्ञापन
BJP National Executive Meeting 2023 - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा की लड़ाई कांग्रेस से हुई थी। दिल्ली विधानसभा चुनावों में लगातार दो बार (2015 और 2020 में) शून्य पर सिमट गई कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 में गजब की वापसी की थी और वह सभी सीटों पर नंबर दो पर रही थी। लेकिन इस चुनाव परिणाम को एक तरफ रखते हुए भाजपा मान रही है कि अगले लोकसभा चुनाव में उसका मुख्य सामना आम आदमी पार्टी से होगा। इसे ध्यान रखते हुए पार्टी ने अब अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन



 

दिल्ली भाजपा के पंत मार्ग स्थित कार्यालय पर दो दिवसीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बताया कि किस प्रकार उन्हें नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी के सामने मिली मजबूती को बनाए रखना है और उन्हें बूथ स्तर तक केजरीवाल पर हमला करना है। इसके लिए दिल्ली सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखना है। साथ ही केंद्र सरकार के कार्यों को हर एक व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसके लिए हर बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुखों के नेतृत्व में व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई है।

बैठक में उपस्थित भाजपा के एक नेता ने अमर उजाला को बताया कि पार्टी यह मानती है कि अगले लोकसभा में उसका मुकाबला कांग्रेस से नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी से हो सकता है। इसका बड़ा कारण है कि इस बार कांग्रेस के पास शीला दीक्षित जैसा करिश्माई और चुंबकीय चेहरा मौजूद नहीं होगा, जिसका लाभ उसे 2019 के चुनावों के दौरान मिला था।

पार्टी नेता मानते हैं कि नगर निगम चुनाव के दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम मतदाता आम आदमी पार्टी से टूटकर कांग्रेस की तरफ गए हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि वह अपने इस कोर वोट बैंक के सहारे दिल्ली में वापसी कर सकती है, लेकिन भाजपा नेताओं का मानना है कि जब मुस्लिम मतदाताओं के सामने भाजपा को हराने की क्षमता में कौन उम्मीदवार या पार्टी है, यह प्रश्न आएगा तो मुस्लिम मतदाता आम आदमी पार्टी की ओर लौट सकता है। इससे आम आदमी पार्टी एक बार फिर मुकाबले में मजबूत हो सकती है।

कार्यकर्ता नहीं, कार्य प्रमुख

दिल्ली भाजपा प्रभारी बैजयंत पांडा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि जनता का वोट कार्यकर्ताओं के कारण कम और जनता के लाभ के लिए किए गए कार्यों के कारण ज्यादा आता है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार के कार्यों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचानी चाहिए।  

हर मतदाता तक पहुंचें कार्यकर्ता

दिल्ली भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि कार्यकर्ता दिल्ली के हर एक मतदाता तक पहुंचें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शब्दों को ध्यान में रखते हुए पार्टी कार्यकर्ता हर समुदाय, हर वर्ग के हर मतदाता तक पहुंचें। चाहे वे भाजपा को वोट देते हों, या नहीं।

इसके लिए विशेष अभियान चलाकर दिल्ली के हर वार्ड के हर मतदाता तक पहुंचने की योजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य दिल्ली की सभी सातों सीटों पर जीत दर्ज करना मात्र नहीं है, बल्कि वे जीत के अंतर को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। भाजपा ने पिछली बार दिल्ली की सभी सीटों पर आधे से ज्यादा वोट शेयर हासिल कर एकतरफा जीत हासिल की थी।

अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में अंतिम सत्र

दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी का अंतिम सत्र शनिवार 28 जनवरी को राजधानी के अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और समापन सत्र में राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें