फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने मांगी खेल मंत्री की बर्खास्तगी

Wed, 04 Jun 2014 06:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस महकमे पर पूछताछ के नाम पर खाना पूर्ति कर खेल मंत्री एवं गुड़गांव के विधायक सुखबीर कटारिया को बचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है कि फर्जी वोट मामले में श्री कटारिया के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करने के बावजूद उन्हें अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि फर्जी वोट के कई मामलों में फंसे खेल मंत्री के बारे में असलियत का पता लगाने के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है।

टीम ने सोमवार को सुखबीर कटारिया से करीब दो घंटे तक पूछताछ की। इस मामले की आरोपी बीएलओ अनीता शर्मा गिरफ्तार हो चुकी हैं। किसी अन्य नामजद की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसमें एसीपी नरेंद्र कादियान भी आरोपी हैं।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा से सुखबीर कटारिया को तुरंत मंत्री पद से हटाकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कटारिया के मंत्री होने से एसआईटी उन्हें गिरफतार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें