दिल्ली में चुनाव की तैयारियों में लगी भाजपा के लिए बुरी खबर है। दिल्ली नगर पालिका के वार्ड नंबर 188 से पार्षद ने एमसीडी के एक जूनियर इंजीनियर को सरेआम चांटा मार सनसनी फैला दी।
एएनआई के मुताबिक एमसीडी का जूनियर इंजीनियर इलाके में चल रहे अवैध निर्माण्ा को रोकने की कोशिश कर रहा था।
एजेंसी ने इस पूरी घटना का एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें भाजपा पार्षद को एमसीडी के अधिकारी को थप्पड़ मारते हुए साफ देखा जा सकता है।
वीडियो क्लिप से स्पष्ट है कि एमसीडी के अधिकारी की भाजपा पार्षद से किसी मुद्दे पर बहस हो रही है। इसी दौरान पार्षद उत्तेजित हो जाते हैं और जूनियर इंजीनियर को थप्पड़ जड़ देते हैं।