फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: 'भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए AAP ने कांग्रेस के सामने टेके घुटने', गठबंधन पर बरसी भाजपा

Sat, 24 Feb 2024 06:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस-आप गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटें फिर से जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी ने गठबंधन की आड़ में अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेस के सामने घुटने टेक दिए हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस-आप गठबंधन की आलोचना करते हुए इसे भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया। केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जिन राज्यों में गठबंधन मायने रखता है- चाहे वह गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा या राष्ट्रीय राजधानी हो 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा को 50 प्रतिशत से अधिक वोट मिले हैं।

विज्ञापन


लेखी ने अतीत में कांग्रेस के खिलाफ आप नेताओं द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के कई आरोपों का हवाला देते हुए कहा, यह 'भ्रष्ट' गठबंधन उन लोगों के खिलाफ काम नहीं करेगा जो लोगों की सेवा करने के लिए जाने जाते हैं। उधर, सचदेवा ने कहा कि यह कदम दिखाता है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों के साथ अपना संबंध खो दिया है।

वहीं, लेखी ने कहा कि केजरीवाल न केवल 2004-14 के दौरान केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के अधिकांश मंत्रियों को भ्रष्ट बताते थे, बल्कि उन्होंने राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लेने की भी मांग की थी। उन्होंने कहा, जिन दो पार्टियों में अपने पैरों पर खड़े होने की ताकत नहीं है, उन्होंने एक-दूसरे का समर्थन करने का फैसला किया है, लेकिन यह काम नहीं करेगा।
विज्ञापन


भाजपा दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटें जीतेगी: सचदेवा
कांग्रेस-आप गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए सचदेवा ने कहा कि भाजपा दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटें फिर से जीतेगी। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली विधानसभा में 62 विधायकों वाली आप ने गठबंधन की आड़ में अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए कांग्रेस के सामने घुटने टेक दिए हैं, जिसके पास कोई विधायक नहीं है।

भापजा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला: रामवीर सिंह बिधूड़ी
वहीं, कांग्रेस-आप गठबंधन पर भाजपा विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा, 'इससे भापजा पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। 2019 में भाजपा को कांग्रेस और आप से ज्यादा वोट मिले थे। 2019 में मोदी लहर थी, लेकिन इस बार पीएम मोदी के पक्ष में तूफान है। लोगों ने 400 से ज्यादा सीटों के साथ तीसरी बार नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने का फैसला कर लिया है। दिल्ली में भापजा को 70 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे।'


आप-कांग्रेस गठबंधन पर मनोज तिवारी का तंज
दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आपने सुना होगा चोर चोर मौसेरे भाई। यह आप और कांग्रेस के बीच हो रहा है। आप के कार्यकर्ता निराश हैं क्योंकि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के नेताओं को जेल में डालने की बात कहा करते थे। लेकिन आज वह उनके कदमों में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी इससे निराश हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें