मेहनती निगमकर्मियों का जीवन सुगम बनाने के लिए कटिबद्ध है एमसीडी
गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को साफ रखने में सबसे बड़ा योगदान सफाईकर्मियों का होता है और भाजपा हमेशा से ही सफाईकर्मियों के स्वास्थ एवं उनकी जीवनशैली का विशेष ध्यान रखती है। यही कारण है कि एमसीडी हमारे मेहनती निगमकर्मियों का जीवन सुगम बनाने के लिए कटिबद्ध है। उत्तरी दिल्ली एमसीडी मेयर सरदार राजा इकबाल सिंह, पूर्वी दिल्ली एमसीडी के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल, दक्षिणी दिल्ली एमसीडी स्थायी समिति अध्यक्ष बीके ओबरॉय की उपस्थिति में आदेश गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार ने एमसीडी को फंड नहीं दिया तो उस समय भी सफाईकर्मियों की चिंता की गई और आज यह बेहद खुशी की बात है कि तीनों एमसीडी ने सफाईकर्मियों को नियमित करने का काम शुरु भी कर दिया है।
क्या है योजना
उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा 975 सफाईकर्मियों को नियमित किया जा चुका है जबकि 6646 सफाईकर्मियों को नियमित करने वाला है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा 400 सफाईकर्मी नियमित हो चुके हैं जबकि 1489 सफाईकर्मियों को नियमित किया जाना बाकी है। वहीं पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा 5136 सफाईकर्मियों को नियमित किया गया जबकि 1700 सफाईकर्मी नियमित किए जाने बाकी हैं।