फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू की आशंका से गांव वाले दहशत में

Tue, 13 Jan 2015 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पक्षी उद्यान सुलतानपुर में पक्षियों की मौत के बाद से उसके आसपास के गांव में रहने वाले दहशत में हैं। उनका कहना है कि अगर पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई होगी तो गांव वालों को भी परेशानी हो सकती है। हालांकि, इस बारे में न तो उन्हें वन्य जीव विभाग ने और न ही पशुपालन विभाग ने आगाह किया है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय पक्षी उद्यान के बिल्कुल पास सुलतानपुर, इकबालपुर, कालियावास, साढराना, बुढेरा, मोहम्मदपुर, सैदपुर और खेटावास गांव हैं। इन गांव वालों का कहना है कि जब से सुलतानपुर उद्यान में पक्षियों की मौत हुई है तब से सभी परेशान हैं।

पक्षियों का आनाजाना आसपास के खेतों में भी है। अगर बर्ड फ्लू हुआ तो गांव के लोग भी प्रभावित हो सकते हैं। क्योंकि वह खेतों में बीट करते हैं और उनके पंख भी खेतों में मिल जाते हैं।
विज्ञापन


सुलतानपुर गांव के सरपंच सुशील कुमार ने बताया कि गांव वालों को हिदायत देने कोई नहीं आया है। अगर बर्ड फ्लू है तो कम से कम पशुपालन विभाग वालों को तो आगाह करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरपंच होने के कारण वह इस मामले को लेकर चिंतित हैं। वहीं ग्रामीण राजकुमार का कहना है कि गांव वाले बर्ड फ्लू की आशंका से काफी परेशान हैं। अगर कोई एहतियात बरतनी है तो इसके बारे में भी उन्हें बताने वाला कोई नहीं है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें