फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन के पंखे में फंसी चिड़िया, यात्रियों की सांसें अटकीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से गुवाहाटी जा रही गो-एयर की फ्लाइट के इंजन के पंखे में चिड़िया फंस जाने पर उसकी पालम डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन


इस दौरान करीब पचास मिनट तक यह फ्लाइट हवा में रही और उसमें सवार यात्रियों की सांसें अटकी रही। वापस उतरने के बाद यह फ्लाइट करीब पौने घंटे की देरी से टेक ऑफ हुई।

इस संबंध में डायल ने इस फ्लाइट के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन गो-एयर के कॉल सेंटर ने बताया कि उनकी विमान कंपनी के इतिहास में पहली बार इस तरह से इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।
विज्ञापन

Trending Videos

50 मिनट हवा में रहा विमान

सुबह 10.33 बजे गो-एयर की फ्लाइट संख्या जी8-151 गुवाहाटी के लिए पालम एयरपोर्ट से शेड्यूल टेक ऑफ करती है लेकिन बृहस्पतिवार को 11.52 बजे टेक ऑफ किया।

टेक ऑफ करने के बाद करीब पचास मिनट तक प्लेन हवा में रहा। दरअसल, टेक ऑफ करने के कुछ समय बाद फ्लाइट कैप्टन को इंजन में कोई गड़बड़ी आने का पता चला।

कुछ ही देर में वह कन्फर्म हो गया कि प्लेन के पंखे में कोई चिड़िया फंस गई है। उसने इस प्लेन को वापस लैंड करने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन

सहमे रहे यात्री

अनुमति मिलते ही वापस पालम एयरपोर्ट पर लैंड कराने के लिए मोड़ लिया। इस दौरान फ्लाइट के वापस पालम एयरपोर्ट पर लैंडिंग होने के एनाउंसमेंट से प्लेन में बैठे यात्रियों की सांसें अटक गईं।

हालांकि विमान के सुरक्षित लैंड कर जाने पर उन्होंने राहत की सांस ली। विमान के लैंड करने के बाद तकनीकी टीम ने उसका निरीक्षण किया और यह फ्लाइट 12.45 बजे वापस टेक ऑफ हुई।

विमान में सवार गुवाहाटी निवासी राजेंद्र ने कहा कि इस दौरान यात्रियों को बेल्ट बांधकर इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी दी गई। हालांकि कॉल सेंटर ने इमरजेंसी लैंडिंग क्यों करानी पड़ी, यह स्पष्ट नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें