बेलगावी से दिल्ली आ रहे स्पाइस जेट के विमान से सोमवार सुबह एक पक्षी टकरा गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक एअरलाइन अधिकारी ने बताया कि बोइंग 737-8 मैक्स विमान में करीब 187 यात्री सवार थे।
बेलगावी से दिल्ली आ रहे स्पाइस जेट का एक विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। विमान से पक्षी टकराने के कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था। उस समय फ्लाइट में 187 यात्री सवार थे। हालांकि विमान को बाद में दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया।
विज्ञापन
बेलगावी से दिल्ली आ रहे स्पाइस जेट के विमान से सोमवार सुबह एक पक्षी टकरा गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक एअरलाइन अधिकारी ने बताया कि बोइंग 737-8 मैक्स विमान में करीब 187 यात्री सवार थे।
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक अधिकारी के मुताबिक बेलगाम हवाई अड्डे पर विमान से एक पक्षी टकरा गया। स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नौ मई को बेलगावी (कर्नाटक) से दिल्ली आते वक्त यह घटना हुई।