फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः विकास मार्ग पर बाइकर्स की टोली ने खूब किया हुड़दंग, पांच गिरफ्तार 

Mon, 21 Sep 2020 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अराजकता... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में रविवार एक बार फिर बाइकर्स का हुड़दंग देखने को मिला। पूर्वी दिल्ली स्थित विकास मार्ग पर सुबह 8 से 8:30 बजे के बीच करीब 20 बाइकर्स के ग्रुप ने जमकर स्टंट किए। 

विज्ञापन


बगैर हेलमेट पहने बाइकर्स कभी एक पहिये पर बाइक चला रहे थे तो कभी चलती बाइक की सीट पर ही खड़े हो जा रहे थे। कुछ राहगीरों ने मोबाइल से बाइकर्स का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। 

रविवार शाम पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पांचों की पहचान सोनू कश्यप, कमल, सचिन, विपुल और पवन के रूप में हुई है। उनके पास से महंगी स्पोर्ट्स बाइकें बरामद हुई हैं। 
विज्ञापन


सभी के खिलाफ शकरपुर थाने में लापरवाही से वाहन चलाने, सरकारी आदेश का उल्लंघन और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य बाइकर्स की पहचान में जुटी है। 

पुलिस के मुताबिक सुबह के समय 15 से 20 बाइकों पर बाइकर्स का ग्रुप सड़क पर निकला था। राहगीरों के मुताबिक आईटीओ से प्रीत विहार की ओर जाते हुए अचानक लक्ष्मी नगर के पास ग्रुप में चल रहे चार-पांच बाइकर्स ने स्टंट करना शुरू कर दिया। 

कुछ बाइकों पर तीन-तीन युवा सवार थे। इसके अलावा कुछ चलती बाइक से सीट से नीचे लटकते हुए दिखाई दिए। कुछ लोगों ने ट्वीटर पर कमेंट में कहा कि ऐसे युवा अपनी और दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं। पुलिस को इन बाइक सवारों पर सख्त कार्रवाई करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें