फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभे से टकराई बाइक, दो की मौत

Sun, 07 Dec 2014 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सोनिया विहार में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में टेंट व्यवसायी और उसके कर्मचारी की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। पुलिस ने शनिवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजना को सौंप दिया। सोनिया विहार थाना पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जेडबी-ब्लॉक वेलकम निवासी हेमंत कुमार (28) के परिवार में पत्नी आशा और तीन व एक साल के दो बेटे हैं। हेमंत का टेंट का कारोबार है। यहीं का यामीन (27) हेमंत का कर्मचारी था।

हेमंत ने सोनिया विहार में राधा स्वामी सत्संग न्यास के पास टेंट लगवाया था। शुक्रवार रात करीब 1.30 बजे हेमंत औैर यामीन बाइक से वापस वेलकम के लिए निकले थे।
विज्ञापन


इस बीच पुश्ता रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद पीसीआर ने दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें