दिल्ली के तुगलकाबाद-पलवल रेलखंड के बीच चौथी रेल लाइन को जोड़ने के लिए बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलाकिंग का काम चल रहा है। इसके कारण फरीदाबाद-बल्लभगढ़ से होकर गुजरने वाली करीब 72 ट्रेनों को 11 सितंबर तक निरस्त कर दिया गया है।
आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं। वहीं यात्री सुविधा को देखते हुए आठ ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा दिल्ली-पलवल रूट पर संचालित होने वाली सभी 44 ईएमयू ट्रेनें दो सितंबर से ही निरस्त हैं।
इससे दिल्ली-बल्लभगढ़ के बीच के यात्रियों को विकल्प के रूप में मेट्रो व रोडवेज बसें राहत दे रही हैं। वहीं, पलवल के यात्रियों के लिए दिल्ली पहुंचना काफी दूर हो गया है। शुक्रवार को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से होकर संचालित होने वाली अधिकांश ट्रेनें निरस्त रही।
कुछ ट्रेनें एक घंटे से दस घंटे तक विलंब से संचालित की गई। इसके कारण आगरा, भरतपुर, मध्यप्रदेश समेत दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली अधिकांश ट्रेनों के यात्री स्टेशन परिसर में पूछताछ केंद्र पर मंडराते दिखे।
यहां होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें काफी विलंब से संचालित हुई। शुक्रवार रात को दिल्ली की तरफ जाने वाली झेलम एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें भी नहीं चली। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपने ट्रेनों के संचालन से जुड़ी जानकारी लेकर निकलें।
निरस्त ट्रेन
14211 आगरा छावनी-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, 14212 नई दिल्ली-आगरा छावनी इंटरसिंटी एक्सप्रेस, 14317 इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस, 14318 देहरादून-इंदौर जंक्शन एक्सप्रेस, 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर जंक्शन सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12189 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन-सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12190 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12189 जबलपुर- ह0 निजामुद्दीन-सुपर फास्ट एक्सप्रेस, 12121 जबलपुर- हजरत निजामुद्दीन-एम.पी सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12122 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर एम.पी. सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, 11901/11902 कुरूक्षेत्र-मथुरा गीता जयंती एक्सप्रेस, 11077 पूणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस, 11078 जम्मूतवी- पूणे झेलम एक्सप्रेस, 19023 मुम्बई सेन्ट्रल-फ़िरोजपुर कैंट जनता एक्सप्रेस, 12269 चेन्नई सेन्ट्रल- हजरत निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस, 12270 हजरत निजामुद्दीन-चेन्नई सेन्ट्रल दूरंतो एक्सप्रेस, 12449 मडगांव-चंडीगढ गोवा सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12450 चंडीगढ-मडगांव गोवा सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, 12643 त्रिवेन्द्रम सेन्ट्रल-हजरत निजामुद्दीन स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, 12644 हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेन्द्रम सेन्ट्रल स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस समेत अन्य मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट समेत 64167/64168 पलवल-टुंडला-पलवल ईएमयू , 64053 पलवल-ग़ाजियाबाद ईएमयू, 64011 पलवल शकूरबस्ती -ग़ाजियाबाद ईएमयू, 64905 मथुरा-नई दिल्ली ईएमयू, 64906 गाजियाबाद- पलवल ईएमयू, 64075/64076 पलवल-नई दिल्ली-पलवल-ईएमयू समेत अन्य ट्रेनें निरस्त रहेगी।
इन ट्रेनों के रूट बदले:
- 12432 हजरत निजामुद्दीन-त्रिवेंद्रम सेंट्रल राजधानी वाया रेवाड़ी, अलवर, मथुरा
- 18478 हरिद्वार-पुरी उत्कल एक्सप्रेस वाया मेरठ, खुर्जा, मितावली, आगरा कैंट
- 22414 हजरत निजामुद्दीन-मडगांव राजधानी एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी, अलवर, मथुरा
- 12926 पश्चिम एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी, अलवर, मथुरा
- 14624 पातालकोट एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी, अलवर, मथुरा
- 12442 नई दिल्ली-बिलासपुर राजधानी वाया चिपियाना बुजुर्ग, खुर्जा, मितावली, आगरा
- 12952 नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी वाया रेवाड़ी, अलवर, मथुरा
- अगस्त क्रांति राजधानी एक्सप्रेस वाया रेवाड़ी, अलवर, मथुरा