फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सहित किशोर लापता, अपहरण की आशंका

Sat, 24 Jan 2015 05:22 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर क्षेत्र से रहस्यमय हालात में एक किशोर साइकिल सहित लापता हो गया है। अंदेशा है कि उसका अपहरण कर लिया गया है। परिजनों ने कविनगर पुलिस को मामले की शिकायत की है। किशोर की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।
विज्ञापन


सेक्टर 23 स्थित एम ब्लॉक में बब्लू शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। उनका बेटा नितिन शर्मा(17) आठवीं पास है। वह अपने चाचा कमल शर्मा के साथ घरों में बिजली फिटिंग का कार्य करता है।

22 जनवरी को वह अपने चाचा के साथ न्यू फ्रेंडस कालोनी में एक फ्लैट में बिजली की फिटिंग करने के लिए घर से आया था। शाम को साढे़ चार बजे काम खत्म होने पर कमल ने अपने भतीजे नितिन को घर जाने के लिए कह दिया।
विज्ञापन


नितिन साइकिल लेकर वहां से घर के लिए चला लेकिन घर नहीं पहुंचा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश करनी शुरू कर दी।

दो दिन बाद भी नितिन का कुछ पता नहीं चल पाया है उसकी साइकिल भी नहीं मिली है। परिजनों को अंदेशा है कि नितिन का अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने कविनगर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें