फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद: बाजार, स्कूल और दुकान... बंदी का किस-किस पर पड़ेगा असर, जानिए उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब तक का हाल

Fri, 16 Feb 2024 05:28 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/हरियाणा/पंजाब

सार

संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और संगठनों से 'ग्रामीण भारत बंद' का आह्वान किया है। मोर्चा ने किसान-मजदूरों से आह्वान किया गया है कि एक दिन के लिए अपना काम बंद रखें।
विज्ञापन
भारत बंद (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएसपी सहित अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार यानी कल संयुक्त किसान मोर्चा ने किसानों और संगठनों से 'ग्रामीण भारत बंद' का आह्वान किया है। जिसके तहत किसान-मजदूरों से आह्वान किया गया है कि एक दिन के लिए अपना काम बंद रखें। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का कहना है कि किसानों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। 16 फरवरी को सुबह 6 से शाम 4 बजे तक किसान लॉकडाउन है, इसके बाद 17 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और यूपी के प्रतिनिधियों की बैठक सिसौली में बुलाई गई है। यहीं पर भविष्य के आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा। आइए जानते हैं इस बंदी का कहां-कहां दिखेगा असर और आमजन कितना होंगे प्रभावित।

विज्ञापन
Trending Videos

मजदूरों के हड़ताल पर रहने से निर्माण संबंधी कार्यों में पैदा होगा व्यवधान
राकेश टिकैत ने कहा कि कल यानी 16 फरवरी को किसान खेतों में कार्य न करें। भाकियू जिले में दस प्वाइंट बनाकर धरना प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि कल मजदूर भी हड़ताल पर रहेंगे। मजदूरों के हड़ताल पर रहने से निर्माण संबंधी कार्यों में लोगों को व्यवधान का सामना करना पड़ सकता है। 

दिल्ली के बाजारों और औद्योगिक क्षेत्रों में बंद का असर नहीं
किसानों आंदोलन से दिल्ली के बाजारों पर असर पड़ने का अंदेशा कम है। दिल्ली के व्यापारी संगठनों ने भारत बंद से खुद को अलग कर लिया है। उनका कहना है कि सभी 700 बाजार और 56 औद्योगिक क्षेत्र खुले रहेंगे। गुरुवार को चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने व्यापारियों और उद्यमियों से बैठक के बाद एलान किया है कि दिल्ली में भारत बंद का कोई असर नहीं होगा। दो दिनों से अलग-अलग बाजारों के संगठनों से इस विषय पर चर्चा की गई है।

दिल्ली में औचंदी बॉर्डर पर कल किसान करेंगे प्रदर्शन
किसानों के समर्थन में दिल्ली के किसान शुक्रवार को औचंदी बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह का कहना है कि दिल्ली के किसानों ने ग्रामीण भारत बंद का समर्थन किया है और शुक्रवार को कोई काम नहीं करेगा। शुक्रवार को औचंदी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे। उनका कहना है कि सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए। किसान अपना अधिकार ही मांग रहे हैं। 

हरियाणा के कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सभी परीक्षाएं स्थगित
किसान आंदोलन के चलते जारी अलर्ट और सड़कों के बंद होने के कारण 20 फरवरी से शुरू होने वाली सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन (दूरवर्ती शिक्षा) के पाठ्यक्रमों व अन्य कोर्सेज की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इस संबंध में परीक्षा शाखा द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हरियाणा में कल 12 से शाम तीन बजे तक फ्री कराए जाएंगे सभी टोल प्लाजा
भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट भी किसान आंदोलन में कूद गया है। भले ही पंजाब सीमा पर डटे किसानों के साथ चढ़ूनी गुट से जुड़े किसान नहीं दिखाई देंगे, लेकिन उनकी मांगों के समर्थन में लगातार सड़कों पर उतरेंगे। कल शुक्रवार को प्रदेश के सभी टोल प्लाजा दोपहर 12 से शाम तीन बजे तक फ्री कराए जाएंगे तो वहीं अगले दिन शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी। वहीं शनिवार को प्रदेशभर में तहसील स्तर पर ट्रैक्टर मार्च भी निकाला जाएगा।

भारत बंद को लेकर पंजाब में पीएसईबी ने जारी की एडवाइजरी
16 फरवरी को भारत बंद के आह्वान के चलते पीएसईबी ने एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा है कि परीक्षार्थी एक घंटा पहले पहुंचने की कोशिश करें, जिससे पेपर में कोई दिक्कत न आए। भारत बंद के चलते कोई भी बोर्ड का पेपर मुल्तवी नहीं किया गया।

पंजाब में आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक रहेगा भारत बंद
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से 16 फरवरी को घोषित बंद को लेकर वीरवार को दिशानिर्देश जारी किए। मोर्चा ने देशभर के लोगों से अपील की है कि कारपोरेट लूट खत्म करने, खेती को बचाने और भारत को बचाने के लिए किसानों के ऐतिहासिक संघर्ष को सफल बनाते हुए भारत बंद को समर्थन दें।

पंजाब में गांव, मंडी और दुकानों पर रहेगा बंदी का असर
एककेएम की तरफ से कहा गया है कि 16 फरवरी को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक गांवों में बंद रखा जाएगा। इस दौरान खेतीबाड़ी की सभी गतिविधियां, मनरेगा कार्य और ग्रामीण कामकाज बंद रहेंगे। कोई भी किसान, खेत मजदूर या ग्रामीण मजदूर काम पर नहीं जाएगा। इस अवधि में सब्जियों व अन्य फसलों की सप्लाई व खरीद भी स्थगित रहेगी। गांवों की सभी दुकानें, अनाज मंडियां, सब्जी मंडियां, सरकारी व गैर सरकारी दफ्तर, ग्रामीण औद्योगिक व सेवा क्षेत्र के संस्थान और निजी क्षेत्र के संस्थान भी बंद रखने की अपील की गई है। बंद के समय के दौरान शहरों में भी दुकानें व संस्थान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

पंजाब में सड़कों पर पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा
सड़कों पर आम पब्लिक व प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा। केवल एंबुलेंस, मृत्यु, विवाह, मेडिकल दुकानें, अखबारों की सप्लाई, बोर्ड परीक्षाएं, हवाई अड्डों तक यात्रा की इमरजेंसी सेवाएं खुली रहेंगी। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल चक्का जाम/रास्ता रोको में किसान मजदूर व अन्य वर्ग हिस्सा लेंगे। तहसील व जिला केंद्रों पर विशाल प्रदर्शन, रैलियां और सार्वजनिक बैठकें की जाएंगी, जिनमें किसान, मजदूर और अन्य वर्गों के लोग परिवार सहित हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें