फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे बड़ी चोरी: तैयारी के लिए जीबी रोड गया था लोकेश, पुलिस ने किया खुलासा कहां से जुटाए वारदात के लिए हथियार

Sat, 30 Sep 2023 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वारदात को अंजाम देने से पूर्व वह 12 से 15 सितंबर के बीच वह मथुरा के वृंदावन घूमने गया था। वहां से आने के बाद वह दो दिन दिल्ली में रुका बाद में मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन
25 करोड़ की चोरी करने वाला लोकेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू ने दिल्ली के जीबी रोड से 1300 रुपये में कटर मशीन और 100 रुपये में चांदनी चौक से हथौड़ा खरीदा था। इसके अलावा पेचकस और प्लास को वह अपने साथ घर से लाया था। छानबीन के दौरान इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन

वारदात को अंजाम देने से पूर्व वह 12 से 15 सितंबर के बीच वह मथुरा के वृंदावन घूमने गया था। वहां से आने के बाद वह दो दिन दिल्ली में रुका बाद में मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गया। 21 सितंबर को वह वापस दिल्ली पहुंचा। यहां आने के बाद वह चोरी के लिए तैयारी में जुट गया। वारदात को अंजाम देकर 25 सितंबर को वह दिल्ली से छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गया।

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि सीडीआर की पड़ताल से पता चला है कि नौ सितंबर सुबह 11.13 बजे लोकेश जंगपुरा इलाके में मौजूद था। इसके बाद अगले दिन 10 सितंबर को उसकी लोकेशन चांदनी चौक की मिली। यहां वह एक होटल में रुका। 
विज्ञापन

यहां तीन दिन रुकने के बाद वह 12 सितंबर को वृंदावन के लिए निकल गया। इसके बाद 15 सितंबर को वह वापस दिल्ली पहुंचा। यहां वह 17 सितंबर तक रुका। बाद में 17 सितंबर को वह कश्मीरी गेट स्थित आईएसबीटी पहुंचा। यहां से उसने मध्य प्रदेश के लिए बस पकड़ी। 21 सितंबर शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य प्रदेश से सराय काले खां बस अड्डा पहुंचा। रात करीब सवा नौ बजे वह जंगपुरा पहुंचा। इस बीच वह चोरी की तैयारी में जुट गया। बाद में वारदात को अंजाम देकर 25 सितंबर को वह निकल गया। पुलिस उससे पूछताछ कर वारदात की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें