फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में महिला डॉक्टर पर अटैक: क्लीनिक में घुसकर चाकू से किया हमला, घटना के बाद आरोपी फरार

Sat, 30 Sep 2023 10:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

टैगोर गार्डन इलाके में एक महिला पर चाकू से हमला किया गया है। महिला डॉक्टर बताई जा रही है। जिसके क्लीनिक में घुसकर वारदात अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन के टैगोर गार्डन इलाके में शनिवार शाम एक युवक ने महिला डॉक्टर सांगेय भूटिया (40) पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस डॉक्टर के पति और परिवार वालों से पूछताछ कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

हेयर ट्रांसप्लांट करने वाली डाॅक्टर परिवार के साथ टैगोर गार्डन इलाके में रहती हैं। वह जिस इमारत में रहती हैं, उसी में हेयर एंड सेंसेस नाम से क्लीनिक चलाती हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4:30 बजे महिला डॉक्टर पर चाकू से हमला करने की जानकारी मिली। पुलिस पहुंची तो पता चला कि परिजन महिला को अस्पताल ले गए हैं। क्लीनिक की सीढि़यों पर खून बिखरा देख फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि क्लीनिक में घुसे युवक की सांगेय से किसी बात पर कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने चाकू निकाल लिया। महिला जान बचाने के लिए सीढि़यों पर चढ़कर घर की ओर भागी। इसी दौरान युवक ने उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने चाकू से एक से ज्यादा वार किए। पुलिस अधिकारी का कहना है कि हमले के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस को शक है कि आरोपी महिला डॉक्टर का परिचित हो सकता है। सांगेय के बयान और आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही कारणों का खुलासा होगा। पुलिस क्लीनिक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें