फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील कमेंट्स से दुखी बरखा ने ली पुलिस की शरण

Sun, 24 May 2015 03:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत पर अलग-अलग पुलिस थानों में दो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष की शिकायत पर दक्षिण जिले के सफदजंग एंक्लेव थाने में आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि मध्य जिले के आईपी एस्टेट थाने में जान से मारने की धमकी देने व घूरने का मामला दर्ज किया गया है।

दोनों ही मामले शुक्रवार को और  अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। किसी भी मामले में शनिवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इन मामलों के दर्ज होने से आप कार्यकर्ताओं की मुसीबत बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ दिन पहले आप की एक महिला कार्यकर्ता ने महिला आयोग को शिकायत दी थी कि उसका घर टूटने के कगार पर है। आप नेता कुमार विश्वास सफाई दें कि महिला से उनका कोई संबंध नहीं है।
Trending Videos

घूरने और जान से मारने की धमकी की शिकायत

महिला आयोग ने आप नेता कुमार विश्वास को नोटिस भेजा था। महिला आयोग ने पांच मई को मीडिया काउंसिलिंग बुलाई थी। यहां पर कुमार विश्वास तो नहीं पहुंचे थे, मगर कुछ लोग पहुंच गए थे।

आरोप है कि इन लोगों ने महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह के साथ बदतमीजी की थी। बरखा शुक्ला सिंह को बोलने नहीं दिया गया था। बरखा शुक्ला ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस आयुक्त भीमसेन बस्सी से की थी।

इस शिकायत पर जांच की जा रही थी। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परमादित्य ने बताया कि जांच के बाद शुक्रवार को आईपीसी एस्टेट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (जान से मारने की धमकी देने) और 509 (घूरकर देखना) का मामला दर्ज किया गया है।

मामला अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पांच मई को महिला आयोग के कार्यालय में आप कार्यकर्ता पहुंचे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ट्विटर पर हुआ था आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग

बरखा शुक्ला सिंह ने दूसरी शिकायत 12 मई को सफदरजंग एंक्लेव थाने में दी थी। वह सफदरजंग एंक्लेव में रहती है। आप कार्यकर्ता महिला की शिकायत पर कुमार विश्वास को सफाई देने के लिए भेजे गए समन के बाद बरखा शुक्ला सिंह के लिए ट्विटर पर आपत्तिजनक व अश्लील शब्दों को प्रयोग किया जा रहा है।

सफदजरंग एंक्लेव थाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। बरखा शुक्ला सिंह ने 15 मई को पुलिस को कुछ और सबूत दिए। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने जांच के बाद बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत पर शुक्रवार को अज्ञात लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट 67 (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए अपशब्द बोलना और उन्हें भेजना) के तहत मामला दर्ज किया है।

ये मामला भी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। दक्षिण जिला डीसीपी प्रेमनाथ का कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें