'केजरीवाल दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे'
स्वाति मालीवाल दुर्घटना पर बांसुरी ने कहा कि बेहद खौफनाक घटना है। महिला होने के नाते मेरी आत्म कचोट रही है। मैं हैरान हूं कि चार दिन बीत गए, अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मौन साधे हुए हैं। शायद मामले में कोई कार्रवाई करने की उनकी नीयत नहीं है। हद तो तब हो गई, जब आरोपी पर कार्रवाई करने के बजाय केजरीवाल उसको अपने साथ लखनऊ लेकर गए। इस मामले में दिल्ली के हर नागरिक के सामने बड़ा सवाल यही है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल जब अपने आवास पर अपनी ही पार्टी की सांसद के साथ हुई बदसलूकी पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं, तो वह दिल्ली की महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करेंगे।
'भाजपा ने 10 साल में हर वो काम किया जिसका संकल्प लिया'
चुनावी भागदौड़ के बीच करीब आधे घंटे की बातचीत में बांसुरी स्वराज ने अपनी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अपने संबल श्रीकृष्ण को समर्पित एक श्लोक भी सुनाया। उनका मानना है कि वोटर उनको इसलिए वोट देगा कि भाजपा ने बीते 10 साल में हर वह काम पूरा कर दिखाया है, जिसे करने का संकल्प पार्टी ने जनता के सामने लिया है। उनका कहना है कि चुनाव जीतने के बाद के 100 दिनों की अपनी कार्ययोजना भी बनाई। चुनाव जीतने की सूरत में इसके हिसाब से वह काम करेंगी।