फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग पूनिया ने अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, खेल में युवा टैलेंट विकसित करने पर जोर

Thu, 21 Oct 2021 06:42 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में देश के सबसे बेहतर खिलाड़ियों को अवसर देगी जिससे वे अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विकसित करने में अपना योगदान दे सकें और यहां से निकले युवा खिलाड़ी विश्व स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम दुनिया में रोशन कर सकें...
विज्ञापन
बजरंग पूनिया - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवांवित करने वाले प्रसिद्ध खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात में राजधानी के युवा खिलाड़ियों के कौशल को तराश कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी बनाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में देश के सबसे बेहतर खिलाड़ियों को अवसर देगी जिससे वे अपने देश के लिए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी विकसित करने में अपना योगदान दे सकें और यहां से निकले युवा खिलाड़ी विश्व स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम दुनिया में रोशन कर सकें। केजरीवाल ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के विकास में फंड की कोई कमी नहीं आने देगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें