निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज का आज निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां पर उनके दामाद का भी अंतिम संस्कार होगा। उनकी अंतिम यात्रा बुराड़ी स्थित ग्राउंड नंबर-आठ से शुरू हो चुकी है जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हैं। बाबा की अंतिम यात्रा दोपहर करीब 12 बजे तक निगम बोध घाट पर पहुंचेगी।
बता दें कि शाम को बुराड़ी ग्राउंड में उनको एक कार्यक्रम में श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इससे पहले सोमवार व मंगलवार को बुराड़ी में बड़ी संख्या में अनुयायियों ने बाबा के दर्शन किए।
निरंकारी बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विहिप के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंघल मंगलवार को बुराड़ी ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने बाबा के पार्थिव शरीर पर पुष्प गुच्छ से श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी ओर देश विदेश के श्रद्धालुओं ने बाबा के अंतिम दर्शन किए।
ये भी पढ़ें: निरंकारी मिशन की गद्दी पहली बार किसी महिला को, 4 नाम थे चर्चा में