फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा आशु गुरुदेव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, महिला ने लगाया था गैंगरेप का आरोप

Thu, 13 Sep 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ashu bhai guruji
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपों में घिरे बाबा आशु गुरुदेव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बाबा आशु गुरुदेव पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। 
विज्ञापन


दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली गाजियाबाद की पीड़िता के मंगलवार को कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज किए गए थे। महिला ने कोर्ट में वहीं बयान दिए हैं जो बयान उसने एफआईआर करवाते समय दिए थे। 

पीड़िता की नाबालिग बेटी के बुधवार को बयान हुए। अपराध शाखा के अधिकारी ने बताया कि केस की फाइल मिल गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित पक्ष के कोर्ट में बयान होने के बाद आरोपी आशु गुरुदेव व उसके बेटे और दोस्त को बुलाया जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले हैं। गौरतलब है कि गाजियाबाद की महिला(40) ने आशु गुरुदेव, उसके बेटे व बेटे के दोस्त के खिलाफ हौजखास थाने में मामले में दर्ज कराया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

बाबा आशु का सेक्टर-7, रोहिणी में आश्रम है। दूसरा एक छोटा आश्रम एक्स ब्लाक, हौजखास में है। महिला ने हौजखास थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था वर्ष 2013 में वह बाबा के रोहिणी स्थित आश्रम में गई थी। 

वहां उनके मैनेजर ने पीने को शीतल पेय दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई और इसका फायदा उठाकर बाबा व उसके साथी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वर्ष 2016 में बाबा के बेटे व उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें