फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: मेट्रो पिलर के 20 मीटर दायरे में नहीं होंगे निर्माण, एनएमआरसी ने प्राधिकरण को लिखा पत्र

Thu, 13 Sep 2018 06:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो कॉरिडोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत एनएमआरसी ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर मेट्रो पिलर के दोनों ओर 20 मीटर के दायरे में निर्माण की अनुमति न देने को कहा है। अधिकारियों की माने तो प्राधिकरण के निर्णय के बाद सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे निर्माण गिराए भी जा सकते हैं जो भविष्य में मेट्रो की सुरक्षा में बाधा बन सकते हैं।

विज्ञापन


नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच करीब 29 किलोमीटर लंबी एक्वा लाइन पर इस साल के अंत तक मेट्रो का संचालन करने की योजना है। एनएमआरसी ने संभावना जताई है कि मेट्रो पिलर के 20 मीटर के दायरे में निर्माण होते हैं तो मेट्रो कॉरिडोर को नुकसान पहुंच सकता है।

साथ ही, मेट्रो की सुरक्षा के लिहाज से भी ऐसा ठीक नहीं है। हालांकि, सूत्र बताते हैं कि डीएमआरसी के सेक्टर-15 से सिटी सेंटर तक पुराने कॉरिडोर को देखकर एनएमआरसी एहतियाती कदम उठा रहा है। सेक्टर-18, अट्टा बाजार सहित कुछ जगह पर मेट्रो कॉरिडोर और स्टेशनों के बेहद नजदीक तक निर्माण हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो निर्माण के लिए बंद रहेगा रास्ता

सेक्टर-62 तक मेट्रो रेल कॉरिडोर का विस्तार कार्य तेजी से जारी है। इसके लिए छिजारसी तिराहे से सेक्टर-63 स्थित रायल इनफील्ड तिराहे को जोड़ने वाला रास्ता 14 सितंबर से बंद कर दिया जाएगा। मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण कार्य पूरा होने तक लोगों को डायवर्जन का सामना करना पड़ेगा। इसेे लेकर बुधवार शाम ट्रैफिक पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। उधर, निर्माण कार्य के कारण शाम को एनटीपीसी अंडरपास की सर्विस लेन को भी बंद कर दिया गया।

ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक एनएच-24 के रास्ते छिजारसी पुस्ता तिराहा होकर सेक्टर-62, 63, 64, 65, 66, 67, बाबा बालकनाथ मंदिर तिराहा, सेक्टर-71 मार्ग होकर मॉडल टाउन जा सकेंगे। इसके अलावा छिजारसी पुस्ता तिराहा से सेक्टर-62 से 67 और बाबा बालकनाथ मंदिर व सेक्टर-71 की ओर जाने वाले वाहनों को सेक्टर-63 के आंतरिक मार्गों का प्रयोग करना होगा।

एफएनजी गोलचक्कर से बहलोलपुर होकर एनएच-24 जाने वाले वाहनों को भी इसी मार्ग का प्रयोग करना होगा। सेक्टर-63, 64,65 व 67 की ओर से आने वाले ववाहनों को भी सेक्टर-63 के आंतरिक मार्गों से होकर मॉडल टाउन पहुंचना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें