फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवध-असम में बम की सूचना पर दौड़े अफसर

Wed, 26 Aug 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
तिनसुकिया से दिल्ली होकर लालगढ़ जाने वाली अवध-असम एक्सप्रेस में बुधवार दोपहर बम की सूचना से हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम से गाजियाबाद स्टेशन को मैसेज मिला तो आनन-फानन में ट्रेन को गाजियाबाद स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन


आरपीएफ-जीआरपी और सिविल पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड ने यात्रियों को कोच से नीचे उतारकर पूरी ट्रेन को खंगाला। हालांकि बम नहीं मिला।

दो घंटे बाद शाम 5:10 बजे ट्रेन को लालगढ़ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही। आमतौर पर यह ट्रेन 2:20 बजे गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंचती है, लेकिन बुधवार को यह एक घंटा लेट थी।

लखनऊ कंट्रोल रूम से बुधवार करीब 3 बजे गाजियाबाद जीआरपी को सूचना मिली कि अवध-असम ट्रेन के कोच संख्या एस-2 और एस-3 में बम है। सूचना मिलते ही जीआरपी ने आरपीएफ, सिविल पुलिस और रेलवे अधिकारियों को सूचना दी। 3:17 बजे प्लेटफार्म नंबर-4 पर ट्रेन को रोका गया।
विज्ञापन


आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके कनौजिया, डीटीएम डीके चोपड़ा, घंटाघर कोतवाली इंस्पेक्टर धीरेंद्र यादव और जीआरपी एसएसआई इंद्रपाल सिंह ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाएड को साथ लेकर दोनों कोच को खाली कराकर सघन चेकिंग की।

इस दौरान ट्रेन में रखे बैग, सामान और टायलेट्स को भी चेक किया गया। संदिग्ध यात्रियों की तलाशी ली गई। दोनों कोच में बम न मिला तो आरपीएफ-जीआरपी ने ट्रेन के अन्य कोच के यात्रियों को भी नीचे उतारकर गाड़ी को खाली कराया गया।

एक-एक कोच को खंगाला गया, लेकिन बम नहीं मिला। इसके बाद रेलवे अफसरों ने राहत की सांस ली। करीब दो घंटे बाद ट्रेन को 5:10 बजे लालगढ़ को रवाना कर दिया गया।

अंबाला इंटरसिटी महरौली में खड़ी रहीं, छह ईएमयू लेट
अवध-असम एक्सप्रेस को स्टेशन पर रोके जाने से दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी भी लेट हो गई। इस दौरान इसे महरौली स्टेशन पर ही रोक दिया गया। इसके अलावा गाजियाबाद-दिल्ली के बीच संचालित होने वाली 6 ट्रेनें 10 से 15 मिनट लेट रवाना हुई।

यार्ड में मालगाड़ी का इंजन हुआ डिरेल, संचालन प्रभावित
गाजियाबाद। रेलवे यार्ड (पंजाब लाइन की ओर) में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शंटिंग के दौरान एक मालगाड़ी का इंजन डिरेल हो गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक इंजन लाइन नंबर-40 से 41 नंबर पर खड़ी मालगाड़ी के लिए ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान वह डिरेल हो गया। करीब सात बजे इंजन को पटरी पर लाया जा सका। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इससे यात्री गाड़ियों का आवागमन प्रभावित नहीं हुआ। मालगाड़ियों के संचालन पर इसका असर पड़ा है।
विज्ञापन

...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें