फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में सफर करते हैं तो ये जानते रहें

Mon, 11 Aug 2014 05:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में रीप्लेसमेंट पॉलिसी में बिना लाइसेंस बैज के परमिट जारी नहीं करने के फैसले को परिवहन विभाग वापस ले सकता है। परिवहन विभाग इस संबंध में बैठकेंभी कर चुका है।
विज्ञापन


विभाग के इस फैसले से महिला ऑटो मालिकों समेत करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। मगर यह व्यवस्था सिर्फ पुराने 55 हजार ऑटो परमिट पर ही लागू होगी। फिलहाल रीप्लेसमेंट पॉलिसी के तहत बिना लाइसेंस बैज के परमिट देने पर रोक लगी है।

अब 15 साल पुराने ऑटो को स्क्रैप करने के रीप्लेसमेंट पॉलिसी के तहत दोबारा ऑटो लेने पर परिवहन विभाग ने नई परमिट पॉलिसी लागू कर सकता है। मसलन स्क्रैप करने के बाद उसे ही परमिट जारी किया जाएगा जिसके पास ऑटो परमिट होगा।
विज्ञापन


नतीजतन पांच हजार से ज्यादा ऑटो परमिट धारकों को दोबारा ऑटो वापस नहीं मिलता। इनमें 16 सौ से ज्यादा महिलाएं शामिल हैं। लेकिन बीते दिनों परिवहन विभाग ने इसमें बदलाव का संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें