फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिन के शो में आम आदमी के लिए बस इतने ही घंटे

Sun, 02 Feb 2014 06:41 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो एक्सपो-2014 के पांच दिन के शो में सिर्फ 33 घंटे ‘आम आदमी’ को मिले हैं। देश दुनिया की बड़ी-बड़ी कार निर्माता कंपनियों का जलवा देखने के लिए आम आदमी को सात फरवरी को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


हर दिन का समय अलग होगा और टिकट की दर भी अलग रखी गई है। पांच घंटे का शो 200 रुपये का है, जबकि नौ घंटे का शो 300 रुपये में देखने को मिलेगा। ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और इसमें रिकॉर्ड बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है।

ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में ऑटो एक्सपो 2014 को लेकर आयोजकों के साथ आम पब्लिक में भी काफी उत्सुकता है। रोजाना जानकारी एकत्र करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) ने सभी आवश्यक जानकारियां मुहैया करवा दी हैं।
विज्ञापन


पांच से शुरू होने वाला ऑटो एक्सपो आम पब्लिक के लिए सात को खुलेगा। इसमें सात फरवरी को पांच घंटे, आठ व नौ फरवरी को नौ घंटे और दस व ग्यारह फरवरी को फिर पांच-पांच घंटे के लिए आम लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।

सियाम ने बताया कि बुक माई शो को ऑनलाइन टिकट बिक्री की आधिकारिक जिम्मेदारी दी गई है। शो के टिकट वेबसाइट से सीधे खरीदे जा सकते हैं। आयोजकों का अनुमान है कि दिल्ली में हुए ऑटो एक्सपो-2012 से ज्यादा भीड़ ग्रेनो पहुंचेगी।

तो टिकट के लिए नहीं होगी मारामारी?
सियाम ने बताया कि टिकट के लिए कोई मारामारी नहीं होगी। ऑनलाइन बिक्री के अलावा मेट्रो स्टेशन पर भी टिकट मिलेंगे। इसके लिए डीएमआरसी के साथ समझौता हो गया है। सीधे एक्सपो मार्ट पहुंचने वाले दर्शकों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। पार्किंग से एक्सपो मार्ट पहुंचने वाली शटल बसों में भी टिकट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें