फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ऑटो चालक ने खुद ही लूट करने वाले बदमाश को दबोचा, किया पुलिस के हवाले; सवारी बनकर बैठा था शातिर

Sun, 19 Mar 2023 06:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रामपुरा हरिनगर निवासी राजन के रूप में हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजौरी गार्डन इलाके में एक ऑटो चालक ने एक दिन पहले लूटपाट करने वाले बदमाश को खुद ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सवारी बनकर बैठे बदमाश ने चालक का गला दबाकर उससे नकदी और अन्य दस्तावेज लूटकर फरार हो गया था। पीड़ित अपने स्तर पर बदमाश की तलाश में जुट गया। अगले दिन पार्क के पास बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाश के पास से पीड़ित का पर्स बरामद कर लिया। तिहाड़ गांव हरिनगर का रहने वाला ध्रुव कुमार कलस्टर बस चलाता है। पार्ट टाइम में वह किराए पर ऑटो चलाता है। 

विज्ञापन


ध्रुव ने बताया कि 16 मार्च की रात वह ऑटो चलाकर राजौरी गार्डन की ओर जा रहा था। सुभाष नगर से आगे बढ़ने पर एक युवक मिला। जिसने उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल लेकर चलने के लिए कहा। साथ ही वहां से वापस आने की बात कही। वह सवारी को लेकर अस्पताल गया और फिर उसे उसी जगह पर छोड़ दिया। जहां से उसे लेकर गया था। ध्रुव ने सवारी से पैसे मांगे। उसने कहा कि वह पैसे लेकर आ रहा है। ध्रुव इस दौरान मोबाइल देखने लगा। आरोपी पीछे से चालक के पास आया और उसका गला दबा दिया। बेहोश होने के बाद बदमाश उसके जेब से पर्स लूटकर फरार हो गया। पर्स में रुपये के अलावा उसके दस्तावेज थे। 

होश में आने के बाद ध्रुव अपने घर चला गया। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। ध्रुव अगले दिन उस इलाके में बदमाश की तलाश करने लगा। वुडलैंड पार्क के पास उसे बदमाश दिख गया। पीड़ित बदमाश के पास पहुंचकर उससे अपना पर्स मांगा। लेकिन बदमाश उसपर डंडे से हमला कर दिया और जोर जोर से चिल्लाने लगा। पीड़ित बदमाश को पकड़ कर शोर मचाने लगा। शोर सुनकर गश्त कर रहा पुलिसकर्मी वहां पहुंच गया और दोनों को अपने साथ लेकर थाने पहुंचा। जहां ध्रुव ने पुलिस को बताया कि पकड़ा गया बदमाश ने एक दिन पहले उसके साथ लूटपाट की थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पेंट के जेब की तलाशी ली। उसके जेब से ध्रुव का पर्स मिला। जिसमें पैसे के अलावा उसके दस्तावेज थे। सामान बरामद होने के बाद पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान रामपुरा हरिनगर निवासी राजन के रूप में हुई। पुलिस बदमाश से पूछताछ कर उसके आपराधिक वारदातों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें