फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आंटी पुलिस बुला लेगी’ के चक्कर में पलटी स्कूली वैन

Wed, 26 Feb 2014 01:34 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमला नेहरूनगर में मंगलवार दोपहर डीपीएस राजनगर के बच्चों से भरी निजी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। वैन में नौ बच्चे सवार थे, जिनमें तीन बच्चे चोटिल हो गए।
विज्ञापन


बच्चों ने बताया कि चलती वैन में ड्राइवर अंकल ‘आंटी पुलिस बुला लेगी’ गाने पर वॉल्यूम बढ़ा रहे थे, तभी वैन अनियंत्रित हो गई। सूचना पर पहुंचे अभिभावक बच्चों को तुरंत उपचार के लिए ले गए।

वैन चालक का कहना है कि सामने से आ रही स्कूटी को बचाने में हादसा हुआ। एसएचओ ने बताया कि कृष्णानगर निवासी शिवा गुप्ता निजी वैन से स्कूली बच्चों को लाने ले जाने का काम करता है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे वह डीपीएस राजनगर के बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन


वैन में पटेल नगर निवासी माधव पुत्र सचिन, नवयुग मार्केट निवासी रचित पुत्र पीयूष और कविनगर निवासी अनन्या पुत्री नरेश जख्मी हो गए। माधव ओर रचित डीपीएस स्कूल में फोर्थ क्लास के छात्र है, जबकि अनन्या सेकेंड क्लास की छात्रा है। वैन में सवार समर, संयम, कार्तिकेय, कृष्णा भी घायल हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें