फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुआ के साथ हुई इस घटना ने गांव के हीरो को बना दिया गैंगस्टर

Sat, 29 Aug 2015 12:07 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली व एनसीआर के गैंगस्टर अब नार्थ-ईस्ट के प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के संपर्क में आने लगे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गैंगस्टर विकास डागर उर्फ विक्की झरोडिया की गिरफ्तारी के बाद यह खुलासा किया है।
विज्ञापन


इन आतंकी संगठनों के संपर्क में आकर गैंगस्टर हैंड ग्रेनेड और रॉकेट लांचर जैसे हथियार को लेने लगे हैं। दिल्ली पुलिस अधिकारी खुद इस बात को मान रहे हैं कि गैंगस्टर का आतंकी सगठनों के साथ संपर्क दिल्ली व एनसीआर के लिए खतरे की घंटी है।

बता दें कि स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर संजय नागपाल की टीम ने कंझावला इलाके से गैंगस्टर विक्की झरोडिया को 26 अगस्त को गिरफ्तार किया था।

वह नजफगढ़ केनिगम पार्षद व एक समय गैंगस्टर रहे किशन पहलवान पर हमला करने केलिए पेरोल जंप कर गया था। वह इसके लिए एके-47, एम97 ग्रेनेड लांचर और हैंड ग्रेनेड का इंतजाम कर रहा था।
विज्ञापन

आतंकी संगठनों के संपर्क में गैंगस्टर

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विक्की ने पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया है कि वह मणिपुरी के प्रतिबंध आतंकी संगठन केवाईकेएल के सीनियर पदाधिकारी राजू के संपर्क में था।

रॉकेट लांचर व हैंड ग्रेनेड जैसे हथियारों के लिए उसकी राजू से बात हो गई थी। केवाईकेएल संगठन विक्की को खतरनाक हथियार देने को तैयार हो गया था।विक्की इन हथियारों के लिए पैसे एक्सर्टोशन के जरिए एकत्रित कर रहा था।

स्पेशल सेल के अधिकारियों के अनुसार, सेल टीम इस बात की जांच कर रही है कि वह कैसे इस आतंकी संगठन केवाईकेएल के संपर्क में आया और उसे संगठन से कितने हथियार लेने थे। पुलिस को शुरूआती जानकारी मिली है कि तिहाड़ जेल में विक्की केवाईकेएल के किसी पदाधिकारी के संपर्क में आया।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं और गैंगस्टर तो केवाईकेएल समेत नार्थ-ईस्ट के अन्य आतंकी संगठनों के संपर्कमें तो नहीं है। गौरतलब है कि अभी तक दिल्ली व एनसीआर के गैंगस्टर बिहार व मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीदते थे।
विज्ञापन

बुआ के साथ हुई इस घटना से बदल गया विक्की

गांव का बन गया था हीरो-
स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार विक्की झरौदा कलां गांव का रहने वाला है और एमबीए किया हुआ है। वह गांव में किसी भी लड़की के साथ छेड़छाड़ नहीं होने देता था।

अगर कोई लड़का किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ करता था तो विक्की उसकी पिटाई कर देता था। इस कारण वह गांव का हीरो बन गया था। गांव वाले उसे इज्जत देते थे।

इस दौरान किशन पहलवान और भरत सिंह ने विक्की की बुआ के साथ बदतमीजी व मारपीट कर दी थी। इस बात पर गांव के लोग विक्की को चिढ़ाने लगे थे कि गांव का हीरो बनता है और अपनी बुआ को न्याय नहीं दिला पाया।

इस बात से चिढ़ कर उसने 2012 में पूर्व विधायक भरत सिंह पर जानलेवा हमला किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें