फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित स्थल का समाधान निकाल पेश की मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अटाली विवाद पर गहराया जमीन विवाद जल्छ ही खत्म हो सकता है। बुधवार को वक्फ बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम ने गांव का दौरा कर धार्मिक निर्माण के लिए संभावित जमीन की तलाश की। उम्मीद है एक-दो दिन में वक्फ बोर्ड एक जगह फाइनल कर खरीदने की प्रक्रिया शुरू करेगा।
विज्ञापन

 
अटाली गांव में विवादित धार्मिक स्थल को लेकर 9 नवंबर को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहरलाल की मध्यस्ता में समझौता हुआ। इस समझौते के तहत वक्फ बोर्ड द्वारा जमीन खरीदकर धार्मिक स्थल निर्माण की रजामंदी बनी।

इस बैठक से पूर्व शांति कमेटी ने गांव में तीन जगह चिंहित की। जिसपर धार्मिक स्थल बन सकता है। जमीन में दो जगह बहुसंख्यक समुदाय और एक जगह अल्पंसख्यक समुदाय के एक व्यक्ति की है।
विज्ञापन


समझौते को अमलीजामा पहनाने के लिए बुधवार को अंबाला से वक्फ बोर्ड की तीन सदस्यीय टीम गांव पहुंची। दोपहर करीब एक बजे गांव पहुंची वक्फ बोर्ड की टीम में सीनियर लॉ ऑफिसर मोहम्मद इकबाल, इंजीनियर विभाग इंजार्च अजायज महमूद और एकाउंट ऑफिसर इस्राइल खान थे।

इसके अलावा वक्फ बोर्ड के फील्ड ऑफिसर जमील, सरपंच राजेश चौधरी, शांति कमेटी के सदस्य बलदेव अलावलपुर, मोहम्मद रमजान ने टीम को जगह का मुआयना कराया। जमीन देखने से पहले बोर्ड अधिकारियों ने गांव के अंदर विवादित धार्मिक स्थल का मुआयना भी किया।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त से मिले बोर्ड अधिकारी

इसके बाद उन्होंने कॉलोनी स्थित संभावित जगहों की स्थिति देखी। जमीनी मुआयना के बाद बोर्ड अधिकारी करीब दो बजे सेक्टर-6 स्थित वक्फ बोर्ड के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बैठक की।

मामले को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए पुलिस आयुक्त सुभाष यादव महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। जमीनी मुआवना करने के बाद बोर्ड अधिकारियों ने दोपहर बाद पुलिस आयुक्त से भी मुलाकात की। बोर्ड अधिकारियों ने पुलिस आयुक्त को जमीन की वस्तुस्थिति की जानकारी दी।

हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द जमीन खरीदकर धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाए, इसके लिए जमीन जल्द ही फाइनल कर दी जाएगी। -मोहम्मद इकबाल, सीनियर लॉ ऑफिसर, वक्फ बोर्ड अंबाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें