फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट में तमिलनाडू के साथ, केजरीवाल की जयललिता को चिट्ठी

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई समेत तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में रिकॉर्डतोड़ बारिश और तूफान से तबाही पर सहानुभूति जताने वाली चिट्ठी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे. जयललिता को लिखी है।
विज्ञापन


पत्र में केजरीवाल ने लिखा है कि मैं दिल्ली की जनता की तरफ से तबाही के कारण तमिलनाडु के लोगों के जान-माल के नुकसान को लेकर सहानुभूति प्रकट करता हूं।

इस संकट की घड़ी में मैं तमिलनाडु के लोगों के साथ हूं। मैं अपना पूरा समर्थन देता हूं।
विज्ञापन

तमिलनाडू सीएम की तरफ मदद का हाथ

आपको प्रभावित लोगों को राहत देने केलिए जिस भी तरह के संसाधन या समन्वय की जरूरत आपकी तरफ से हो मैं उसके लिए तैयार हूं।

इससे पूर्व दिल्ली विधानसभा में सोमनाथ भारती और अजय गर्ग ने तमिलनाडु की इस प्राकृतिक आपदा में केन्द्र सरकार की तरफ से सहयोग की मांग रखने का मुद्दा उठाया।

और अब केजरीवाल ने संकट की घड़ी में आगे आते हुए तमिलनाडू सीएम की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें