फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, केजरीवाल ने भाषण में किन-किन पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाउंसरों से हमला कराने और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आवाज उठाने वालों को लात-जूता मार कर नेशनल काउंसिल से बाहर निकालने के आरोप के बाद रविवार सुबह आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर इस मीटिंग में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण वाला वीडियो जारी किया।
विज्ञापन


इस वीडियो में अरविंद ने वैसे तो बहुत सी बातें कहीं लेकिन उनका असल निशाना प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ही थे। उन्होंने अपने भाषण में पिछले एक साल में पार्टी और नेशनल काउंसिल में जो कुछ हुआ उसके बारे में सिलसिलेवार ढंग से बात की और इन दोंनो नेताओं की एक एक गलती को एनसी के सदस्यों के सामने रख दिया।

इस वीडियो से साफ है कि अरविंद केजरीवाल इसके लिए पूरी तैयारी कर के आए थे। उनके हाथ में कागज भी है जिसे वह भाषण के दौरान बार बार देखते हुए देखे जा सकते हैं। आगे पढ़िए अरविंद केजरीवाल के लगाए आरोप...
विज्ञापन

योगेंद्र ने दी थी पार्टी छोड़ने की धमकी

1- लगभग 45 मिनट लंबे इस वीडियो में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे और पार्टी को कमजोर करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।

2- योगेंद्र-प्रशांत से बात न करने पर सफाई देते हुए अरविंद केजरीवाल इस वीडियो में कह रहे हैं कि बंगलुरु से आने के बाद मैंने तुरंत अपनी टीम के लोगों से बात की। उसी रात मैंने उन्हें योगेंद्र भाई से बात करने के लिए भेजा।

3- उस रात से लेकर बृहस्पतिवार तक हम लगातार कोशिश करते रहे कि समस्या को सुलझा लिया जाए। उन्होंने योगेंद्र यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझसे कहा गया कि या तो ये पांच मांगे मानिए नहीं तो हम पार्टी छोड़ देंगे।

4- अरविंद ने कहा कि यह मेरे लिए बेहद धक्का देने वाली बात थी। यह सब बेहद शर्मनाक था। वह दुनिया को यह दिखाना चाहते थे कि वह जो कुछ कह रहे हैं वह सिद्घांतों के लिए कर रहे हैं।

किसके साथ रहना है आज तय कर लीजिए

5- केजरीवाल ने धमकी देते हुए कहा कि आप पार्टी चाहते हैं तो इसे ले लिजिए लेकिन, इसे इस तरह खत्म मत कीजिए। पिछले एक साल से नेशनल काउंसिल की मीटिंग में लगातार लड़ाई-झगड़ा और ‌चिल्लाहट हो रही है।

6- केजरीवाल ने नेशनल काउंसिल के सदस्यों से कहा कि आप लोग फैसला कर लीजिए कि आप लोग मेरे साथ हैं या इन लोगों के साथ हैं।

7- इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा कि पार्टी में चल रहे घमासान से नरेंद्र मोदी का फायदा हो रहा है। दिल्ली में मोदी और रिलायंस को फायदा पहुंचाने के‌ लिए यह सब किया जा रहा है।
विज्ञापन

केजरीवाल ने सुनाई सोलोमन की कहानी

8- केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग जीत की राजनीति करते हैं तो कुछ लोग हार की। जो जीत की राजनीति करना चाहते हैं वह हमारे साथ रहें।

9- प्रशांत भूषण पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद मैं मानहानि के एक मामले में कोर्ट में पेश हुआ लेकिन किसी की गलती की वजह से मुझे जेल जाना पड़ा। उन्होंने मेरे साथ विश्वासघात किया है, मेरे पीठ में छुरा घोंपा है।

10- केजरीवाल ने पार्टी छोड़ने की बात को किंग सोलोमन की कहानी के माध्यम से सही ठहराने की कोशिश की। सोलोमन की कहानी सुनाते हुए कहा कि जब राजा का आदेश हुआ कि बच्चे को दो टुकड़े में बांट दिया जाए तो मां ने कहा कि उसे उसका हिस्सा नहीं चाहिए। क्योंकि मां अपने बेटे को मरते हुए नहीं देख सकती थी।

नेशनल काउंसिल में अरविंद केजरीवाल का पूरा VIDEO सुनने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें