फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP ने जारी किया विवादित मीटिंग का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहद हंगामेदार रही आम आदमी पार्टी की नेशनल काउंसिल की मीटिंग में क्या हुआ इस बारे में अभी तक दोनों गुट अलग-अलग बयान दे रहे थे।
विज्ञापन


अंततः पार्टी ने इस मुद्दे पर दूध का दूध और पानी का पानी सामने लाने का फैसला किया और शनिवार को नेशनल काउंसिल की मीटिंग में अरविंद केजरीवाल के भाषण का पूरा वीडियो जारी कर दिया।

अरविंद केजरीवाल के भाषण का 45 मिनट लंबा वीडियो जारी किया गया है। बता दें कि शानिवार को दिल्ली में हुई इस बैठक से बीच में ही बाहर निकले प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव ने आरोप लगाया था कि मीटिंग पहले से प्लान करके बुलाई गई थी।
विज्ञापन


हालांकि, अरविंद केजरीवाल भी अपना भाषण पूरा करने के बाद बीच में ही इस मीटिंग को छोड़ कर चले गए थे। शाम को एक बार फिर वह मीटिंग में आए और कहा कि योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने दिल्ली चुनाव के दौरान पार्टी को हराने का काम किया था।
विज्ञापन

देखिए, केजरीवाल का पूरा भाषण

अरविंद केजरीवाल ने प्रशांत भूषण पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मेरे साथ धोखा किया है और अब मैं इनके साथ काम नहीं कर सकता।

बता दें कि नेशनल काउंसिल की मीटिंग से एक दिन पलहे आप के ही एक नेता ने अर‌िंवद केजरीवाल का ऑडियो टेप जारी किया था।

इस टेप में केजरीवाल ने आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव और प्रोफेसर आनंद कुमार के साथ काम न करने की बात कही थी।

इस ऑडियो टेप में अरविंद केजरीवाल ने यह तक कहा था कि अगर यह नेता नहीं माने तो वह दिल्ली के 67 विधायाकों के साथ पार्टी से अलग हो जाएंगे और अपनी दूसरी पार्टी बनाएंगे।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें