फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने केंद्र पर बोला हमला: दिल्ली सीएम का दावा, कहा- अब राघव चड्ढा को भी ये लोग करेंगे गिरफ्तार

Fri, 30 Sep 2022 11:12 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर दावा किया है कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है। 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला है। दिल्ली में आबकारी नीति को लेकर मचे घमासान के बीच केजरीवाल ने आशंका जताई है कि राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जा सकता है। उनकी यह आशंका ऐसे वक्त आई है, जब आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना शुरू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।'


 

बता दें कि कि हाल ही में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी माने जाने वाले विजय नायर को दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर गिरफ्तार किया गया है। इसी मामले में सिसोदिया भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें