दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के प्रति समर्पित हैं। आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में INDIA गठबंधन से अलग नहीं होगी।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी INDIA गठबंधन के प्रति समर्पित हैं। आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में INDIA गठबंधन से अलग नहीं होगी। आम आदमी पार्टी सरकार नशे को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। लेकिन मैं किसी विशेष केस या किसी व्यक्ति विशेष पर बात नहीं कर रहा क्योंकि मेरे पास जानकारी नहीं है, जानकारी पंजाब पुलिस के पास है।
विज्ञापन
शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल से पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद भारत गठबंधन के भविष्य के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, "आप INDIAगठबंधन के प्रति प्रतिबद्ध है। हम गठबंधन से अलग नहीं होंगे। हम गठबंधन का धर्म निभाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"