दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और आम आदमी पार्टी शाहीन बाग के मुद्दे को भुनाने की कोशिश कर रही है। शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर अरविंद केजरीवाल ने आज भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा नहीं चाहती कि रास्ते खुलें। शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।
Delhi CM Arvind Kejriwal: People are facing problems due to closed road in Shaheen Bagh. BJP doesn't want that the road should open and is doing dirty politics. BJP leaders should immediately visit Shaheen Bagh, talk and get the road re-opened. (file pic) pic.twitter.com/ypItgl5Die
इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा कि वे आठ फरवरी को ईवीएम पर झाड़ू के सामने वाला बटन इतनी ज़ोर से दबाएं कि आम आदमी पार्टी (आप) 67 सीटें जीतने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दे। आप प्रमुख केजरीवाल ने उत्तर दिल्ली के नरेला और बवाना इलाकों में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि झाड़ू का बटन इतनी जोर से दबाएं कि हम 2015 का रिकॉर्ड तोड़ दें। केजरीवाल ने ठंड और हल्की बारिश के बावजूद रोड शो में आने के लिए लोगों का आभार जताया।
केजरीवाल नेवी ब्लू रंग की जीप में खड़े थे और उनका रोड शो पतली गलियों से गुजर रहा था। इस दौरान उन्होंने लोगों की तरफ हाथ हिला कर उनका अभिवादन किया और लोगों से हाथ मिलाया। उनके साथ नरेला के विधायक शरद चौहान और बवाना के विधायक राम चंदर थे।