खास बात यह है कि कॉलेज के नियमित घंटों के बाद व सप्ताहांत में ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाओं के विकल्प के साथ इन्हें किया जा सकता है। कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में 2023 सत्र के लिए छात्र केशवपुरम में स्थित कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग में उपलब्ध इन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीयू-सीओएल के इन पाठ्यक्रमों की पूरी सूची इस वेबसाइट https://col.du.ac.in/course.php पर देखी जा सकती है। सीओएल के अलावा, छात्र हंसराज कॉलेज द्वारा प्रदान किए जाने वाले अल्पावधि ऐड-ऑन पाठ्यक्रमों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
सीओएल व हंसराज कॉलेज में प्रवेश ऑफलाइन
सीओएल और हंसराज कॉलेज द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न लघु पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑफलाइन है। आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। डाक व कूरियर के माध्यम से फॉर्म भेज सकते हैं।
हंसराज कॉलेज में उपलब्ध कोर्सेज की सूची
रेडियो जॉकी, एंकरिंग और टीवी पत्रकारिता, जनसंचार, विज्ञापन और विपणन, फिल्म अभिनय और टीवी प्रस्तुति, ग्राफिक डिजाइन, वीडियो एडिटिंग और वीएफएक्स, एनिमेशन और मोशन ग्राफिक्स, फोटोग्राफी और फिल्म निर्माण, वेब डिजाइन, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और बिजनेस एनालिटिक्स, साइबर सुरक्षा और एथिकल हैकिंग, ई.अकाउंटिंग, वित्तीय बाजार।