अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान
- फोटो : अमर उजाला
कपूरी देवी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटौदी में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तत्वाधान में कक्षा 6 से 12 तक की लगभग 1048 छात्राओं को आत्मरक्षा व आत्मनिर्भर बनने के टिप्स दिए।
इस मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान का शुभारंभ जीआरपी हेलीमंडी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव व विद्यालय के प्रिंसिपल अभय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। इस मौके पर जीआरपी चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर व आत्मरक्षा के गुर टिप्स दिए तथा कहा कि छात्राएं अपने आपको कभी भी कमजोर न समझे तथा हमेशा पावरफुल रहे।