फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह युवा किसान कमाता है 10 लाख, जानिए कैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया से एमबीए करने वाले पानीपत के अनुज मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने की बजाय खेतों में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन


वे पढ़ाई पूरी करने के बाद 2011 में अपने गांव लौटे और खेती शुरू की। 15 एकड़ से अधिक जमीन में बिना मिट्टी का प्रयोग से खेती कर सालाना दस लाख रुपये कमा रहे हैं।

अनुज कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में एमबीए करते वक्त अपना खर्चा निकालने के लिए टैक्सी चलाते थे। वहां पहली बार बिना मिट्टी के होने वाली खेती को देखा और इस तकनीक की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अलग तरीके से करते हैं खेती

ऑस्ट्रेलिया में ही अच्छी नौकरी मिल रही थी, लेकिन किसी दूसरे के लिए काम करने की बजाय गांव लौट कर मिट्टी रहित खेती करना ज्यादा सही समझा।

इसमें मिट्टी के स्थान पर नारियल के अवशेष का प्रयोग होता है और इसे छोटे-छाटे बैगों में डालकर पोली हाउस में सब्जी के पौधे उगाए जाते हैं।

अनुज ने बताया कि वे हर तीन साल बाद केरल से नारियल के अवशेष मंगवाते हैं। 05 किलो के बैग पर 30 रुपये खर्च आता है। इसमें खीरा, शिमला मिर्च, दो तरह के टमाटर, गोबी, मटर आदि सब्जियां उगाई जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें