फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोह मामला: शरजील इमाम के वकील कोर्ट में नहीं हुए पेश, न्यायाधीश ने जताई नाराजगी

Tue, 29 Mar 2022 03:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

अदालत में अभियोजन पक्ष के कई गवाहों और दिल्ली सरकार के कानून विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी से पूछताछ होनी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने यह पाया कि सुबह से इंतजार करने के बाद भी शरजील इमाम के वकील कोर्ट में पेश नहीं हुए।
विज्ञापन
शरजील इमाम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की एक अदालत ने सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान देश विरोधी गतिविधियां करने के मामले में गिरफ्तार हुए शरजील इमाम के वकील के पेश न होने से नाराजगी जताई। शरजील के वकील के पेश होने के चलते अभियोजन पक्ष के कुछ गवाहों को बिना जांच के बरी कर दिया गया।

विज्ञापन


अदालत में अभियोजन पक्ष के कई गवाहों और दिल्ली सरकार के कानून विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी से पूछताछ होनी थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने यह पाया कि सुबह से इंतजार करने के बाद भी शरजील इमाम के वकील कोर्ट में पेश नहीं हुए।

तब अदालत ने कहा कि स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने यह बात कही थी कि आरोपी का वकील 12.45 बजे तक आ जाएगा और मामला इसलिए लंबित रखा गया। अदालत ने पाया कि सुबह से सभी गवाह, जिसमें पब्लिक विटनेस भी शामिल हैं लेकिन शरजील के वकील के न पहुंचने के चलते उनकी जांच नहीं हो सकी इसलिए इन्हें बरी किया जा रहा है। यहां तक अभियुक्त को भी नहीं पता है कि उसका वकील अदालत में क्यों नहीं पहुंचा। इस मामले की अगली सुनवाई 29 मार्च को तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें