फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसल मॉल की नीलामी से मिलेगा 400 खरीदारों को आशियाना

Thu, 22 Aug 2019 09:12 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
मेरठ के अंसल प्लाजा मॉल की नीलामी से 400 खरीदारों को घर मिलने का रास्ता साफ होगा। बुधवार को इस संबंध में यूपी रेरा के अध्यक्ष राजीव कुमार ने मेरठ विकास प्राधिकरण और अंसल बिल्डर के साथ बैठक की। 
विज्ञापन


रेरा ने मेरठ के जिलाधिकारी से जल्द से जल्द मॉल को नीलाम करने के लिए पत्र लिखा है। साथ ही, फोन पर भी बात की है। नीलामी की धनराशि से मेरठ प्राधिकरण अपना बकाया वसूल कर बिल्डर को पूर्णता प्रमाणपत्र (कंप्लीशन सर्टिफिकेट) जारी करेगा।

दरअसल, अंसल लैंडमार्क टाउनशिप लिमिटेड का मेरठ में सुशांत सिटी के नाम से प्रोजेक्ट है। सेक्टर चार में प्रोजेक्ट के भूखंड हैं। मेरठ विकास प्राधिकरण प्रोजेक्ट पूर्णता प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रविदास मंदिर मामला: प्रदर्शनकारियों ने सौ से अधिक गाड़ियां तोड़ीं, चंद्रशेखर समेत दर्जनों हिरासत में

प्राधिकरण का बिल्डर पर करीब 30 करोड़ रुपये बकाया है। बकाया धनराशि देने के बाद ही प्राधिकरण प्रमाणपत्र जारी करेगा। प्राधिकरण की बकाया धनराशि देने को लेकर यूपी रेरा ने बिल्डर के मेरठ स्थित अंसल प्लाजा मॉल को नीलाम करने का फैसला लिया है। इस संबंध में मेरठ के जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा गया है।

बुधवार को रेरा कार्यालय में अध्यक्ष राजीव कुमार ने बिल्डर और प्राधिकरण के सचिव के साथ बैठक की। बैठक में बिल्डर ने मॉल को गिरवी रखने का प्रस्ताव रखा। बिल्डर ने कहा कि गिरवी रखकर दस करोड़ रुपये मिलने से प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाया जा सकता है, लेकिन रेरा ने उस पर विचार नहीं करने का फैसला लिया है। 

रेरा ने मॉल को नीलाम करने के लिए मेरठ के जिलाधिकारी से फोन पर संपर्क कर मॉल को जल्द से जल्द नीलाम करने की प्रक्रिया को पूरा करने को कहा। जिलाधिकारी ने जल्द से जल्द नीलाम करने का आश्वासन दिया है। 

वहीं, अंसल के लीगल हेड अमित शुक्ला का कहना है कि प्रोजेक्ट तैयार है। पूर्णता प्रमाण पत्र मिलने के बाद खरीदारों को कब्जा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन

नीलामी से मिल सकेंगे करीब 36 करोड़

पीडब्ल्यूडी ने मॉल के निर्माण की लागत करीब 21 करोड़ और जमीन की करीब 15 करोड़ रुपये आंकी है। ऐसे में माल की नीलामी से करीब 36 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। 

पैसा मिलने के बाद जिलाधिकारी मेरठ प्राधिकरण को देंगे। बकाया आने के बाद प्राधिकरण पूर्णता प्रमाणपत्र जारी करेगा। इसके बाद बिल्डर करीब 400 खरीदारों को रजिस्ट्री कर सकेगा। 

जिलाधिकारी मेरठ ने नीलामी की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की बात कही है। नीलामी के बाद 400 खरीदारों को जल्द घर पर कब्जा मिल जाएगा।
- बलविंदर कुमार, सदस्य यूपी रेरा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें