फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: मां ने अनाज की टंकी में छिपा दिया मासूम का शव, बदबू आने पर फेंका, मामला दर्ज

Thu, 22 Aug 2019 08:48 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर
विज्ञापन
8 माह के दीपक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

11 दिन पहले दोपहर को बरामदे से लापता हुए आठ माह के मासूम का शव घर की अनाज की टंकी में छिपा कर रखा गया था। शव से बदबू आनेे पर उसे प्लास्टिक की बोरे में लपेट कर घर के बाहर दीवार के पास रख दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। बुधवार सुबह परिजनों ने ही शव पड़े होने की सूचना पुलिस की दी थी। पुलिस पूछताछ में मां ने चारपाई से गिरकर मासूम की मौत होने की बात कही है। उसने परिजनों और पुलिस के डर से बेटे का शव घर में ही छुपाने की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस मां की बातों को मानने से इंकार कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस के मुताबिक 11 अगस्त को गोपालगढ़ निवासी रोहताश की पत्नी हेमा और उसका आठ माह का बेटा दीपक घर पर थे। परिवार के बाकी सदस्य गांव में आयोजित भागवत कथा सुनने गए हुए थे।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक रोहताश की पत्नी बच्चे को चारपाई पर लिटाकर मवेशियों को चारा डालने के लिए गई थी। लौटकर वापस आई तो बच्चा वहां नहीं था। जिसके बाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस के मुताबिक घर की जांच के दौरान अनाज की टंकी के पास ऐसे साक्ष्य मिले हैं। जिससे लगता है कि बच्चे का शव वहां छिपाया गया था। 

विज्ञापन

मां ने कहा चारपाई से गिरने से हुई थी मौत 

मासूम दीपक की मां हेमा ने पुलिस को बताया कि दोपहर के वक्त घर के सभी सदस्य भागवत कथा सुनने के लिए गए थे। बरामदे में रखी चारपाई पर दीपक को खेलता छोड़ वह मवेशियों को चारा डालने गई थी। वापस आकर देखा तो दीपक चारपाई से नीचे पड़ा हुआ था।

बेहोश समझकर उसने दीपक के मुंह में पानी डाला। सांस नहीं चलता देख वह डर गई। पुलिस और परिजनों से बचने के लिए मासूम के शव को भूसे में छिपा दिया। पोल खुलने के भय से बाद में अनाज की टंकी में शव को छिपाकर बाहर से मिट्टी की सील लगा दी।

दो दिन पहले सोमवार को बदबू आने पर उसने पति को घटना की जानकारी दे दी। जिसके बाद में दोनों ने प्लास्टिक के बोरे में लपेटकर शव घर के बाहर रख दिया था । जेवर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मां की बातों पर अभी विश्वास नही किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली कारणों का खुलासा होगा। 
शव को घर में अनाज की टंकी में छिपाया गया था, पुलिस ने उसकी जांच की है। शक के आधार पर परिजन समेत कुछ लोगों से पूछताछ की गई। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगी- अजय कुमार अग्रवाल, कोतवाली प्रभारी, जेवर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें