फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का सनसनीखेज खुलासा: गेट पर टोकने से खफा सेवानिवृत सीओ के बेटे ने चौकीदार को मारा, CCTV ने खोला राज

Wed, 03 Apr 2024 10:19 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोपी ने चौकीदार के सिर में पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर और चौकीदार के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में दो दिन पहले हुई जेपी अमन सोसाइटी के बुजुर्ग चौकीदार नंदराम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौकीदार की टोका टोकी से नाराज सोसाइटी निवासी रिटायर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के बेटे शाश्वत सिंह ने वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने शाश्वत को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन

 

Trending Videos

थाना नॉलेज पार्क प्रभारी ने बताया कि मूलरूप से शाहजहांपुर निवासी श्वाश्वत देर रात सोसाइटी से बाहर जाता तो चौकीदार नंदराम उससे रात को कहां जा रहे हो और इतनी रात को क्या काम पड़ गया जैसे सवाल पूछता था।  दो दिन पहले भी जब शाश्वत देर रात 12:30 बजे सोसाइटी से बाहर जाने लगा तो नंदराम ने फिर पूछताछ की। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस हो गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चौकीदार के सिर में पत्थर से वार कर दिया। इससे चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर और चौकीदार के खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर हत्या से संबंधित अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम मदद
नंदराम की हत्या से पहले उसकी आरोपी से बहस सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस फुटेज से पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली। सेक्टर-150 में लगे इस कैमरे के फुटेज में स्पष्ट देखा जा सकता है कि बहस शुरू होने के बाद चौकीदार ने उसे पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।  

हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामूली कहासुनी के कारण ही युवक ने घटना को अंजाम दिया था। -अशोक कुमार, एडीसीपी ग्रेनो जोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें