अगर आप भी अमृत उद्यान को देखना चाहते हैं तो इसके लिए राष्ट्रपति भवन की ओर से टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति भवन की डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी नविका गुप्ता ने बुधवार को जानकारी दी कि अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों ने अमृत उद्यान घुमने के लिए अपना टिकट बुक किया है।
जानकारी के लिए बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उद्यान उत्सव 2024 का उद्घाटन करेंगी। नविका गुप्ता ने बताया कि इस बार अमृत उद्यान देखने आने वाले विजिटर्स के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से फ्री बस सर्विस उपलब्ध रहेगी।
इस बार उद्यान में पर्यटक 'डबल डिलाइट', 'सेंटीमेंटल' और 'कृष्णा' नाम के गुलाबों को देख सकते हैं। यहां पर विजिटर्स के लिए एक सेल्फी पॉइंट हो सकता है। इसके अलावा बगीचे के अंदर बाल वाटिका बनाई गई है।
दर्शक अग्रिम स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं
अमृत उद्यान देखने की इच्छा रखने वाले दर्शक अपना स्लॉट ऑनलाइन पहले से बुक करा सकते हैं। यह बुकिंग https://rashtrapatisachivalaya.gov.in या https://rb.nic.in/rbvisit/visit_plan.aspx पर की जा सकती है।
समय की बचत के लिए ऑनलाइन कराएं बुकिंग
- वहीं, सीधे जाने वाले दर्शकों को राष्ट्रपति भवन के प्रवेेश द्वार से प्रवेश मिलेगा, जिसे राष्ट्रपति भवन के गेट नं. 12 स्थित काउंटर पर या स्वयं सेवा कियोस्क से प्रवेश मिल सकता है।
-
- राष्ट्रपति भवन की ओर से सलाह दी गई है कि समय की बचत और भीड़ से बचने के लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवाएं।