फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballabhgarh: सीवर-पेयजल की समस्या से जूझ रहा सेक्टर-7, स्थानीय बोले- जो समस्या का समाधान करेगा, उसे वोट मिलेगा

Wed, 18 Sep 2024 04:27 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

बल्लभगढ़ सेक्टर-7 डी ईस्ट में अमर उजाला चुनावी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर के लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। साथ ही कहा कि जो प्रत्याशी इन दोनों समस्या का समाधान करेगा, उसी प्रत्याशी को सेक्टरवासी वोट देंगे।
विज्ञापन
जलभराव (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बल्लभगढ़ सेक्टर-7 डी ईस्ट में रविवार को अमर उजाला चुनावी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सेक्टर के लोगों ने बताया कि शहर का सबसे पुराना होने के बावजूद भी आज तक लोग पेयजल और सीवर की समस्या से जूझ रहे हैं। इन समस्याओं के बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। इस बार जो प्रत्याशी इन दोनों समस्या का समाधान करेगा, उसी प्रत्याशी को सेक्टरवासी वोट देंगे।

विज्ञापन


चुनाव का बिगुल बज चुका है। प्रत्याशी वोट मांगने के लिए लोगों के पास जा रहे हैं। सेक्टर 7 डी ईस्ट में भी प्रत्याशी वोट मांगने के लिए आ रहे हैं। उन प्रत्याशी के सामने लोगों सेक्टर सबसे प्रमुख समस्या के बारे में अवगत कराया है। सेक्टर 7 डी ईस्ट आरडब्ल्यूए के प्रधान आर एस मावी, सी पी गुप्ता, जी आर शर्मा, बसंत कुमार अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर शहर का सबसे पुराना सेक्टरों में से एक है। इस सेक्टर की डी ब्लॉक में करीब 500 मकान हैं, जिसमें ढाई हजार के करीब लोग रहते हैं। 

बरसात के दिनों में होती है ओवरफ्लो की समस्या
सेक्टर में जो सीवर लाइन डाली हुई है वह सालों पुरानी है, जिसकी वजह से बरसात के दिनों में लोगों को सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझना पड़ता है। इस समस्या के बारे में कई बार नगर निगम को लेकर लिखित और मौखिक तौर पर अवगत कराया है कि सीवर लाइन को बदल कर नई लाइन डाली जाए। इससे की सेक्टर वासी को सीवर की समस्या से निजात मिल सके। 
विज्ञापन


गंदा और बदबू वाला आता है पानी
इसके अलावा उनके सेक्टर में जो पीने का पानी सप्लाई होता है वह भी बहुत ही गंदा व बदबू वाला आता है। अगर सेक्टर का ट्यूबवेल खराब हो जाता है तो सेक्टरवासियों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ता है। इसको लेकर नगर निगम को कई बार कहा गया है कि सेक्टर में दो नए ट्यूबवेल को लगाया जाए ताकि लोगों को गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या से जूझना ना पड़े।

लावारिस जानवरों से हैं परेशान
इंद्रजीत वाधवा और विजय सचदेवा ने बताया कि सेक्टर में इन दिनों लावारिस जानवरों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई है। लावारिस जानवर आए दिन किसी न किसी व्यक्ति पर जानलेवा हमला करते है। इस वजह से सुबह व शाम के समय बुजुर्गें लोगों ने घूमना बंद कर दिया है। इसके अलावा बच्चों ने पार्क में खेलना बंद कर दिया है। इस बार जो प्रत्याशी इन समस्या के बारे में समाधान करने का आश्वासन देगा सेक्टर वासी उन्हीं को वोट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें