फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: करोल बाग इलाके में मकान ढहा, मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत, 14 लोगों की हालत गंभीर; बचाव कार्य जारी

Wed, 18 Sep 2024 03:31 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के करोल बाग इलाके में एक मकान ढह गया। इस दौरान मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोल बाग इलाके में एक दो मंजिला मकान ढह गया। जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी लोगों की उम्र 20 से 25 बताई जा रही है। अस्पताल में घायल मरीजों का इलाज चल रहा है। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहायता के लिए पांच गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी। टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

विज्ञापन




डीसीपी सेंट्रल एम हर्ष वर्धन ने बताया, 'सुबह करीब 9 बजे बापा नगर इलाके से प्रसाद नगर पुलिस स्टेशन में एक इमारत गिरने की सूचना मिली। करीब 25 वर्ग गज एरिया की एक पुरानी इमारत गिरी है।' उन्होंने बताया कि कई लोगों को बचाया गया है और अस्पताल भेजा गया है। आशंका है कि कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं। स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ, दिल्ली फायर सर्विसेज और अन्य एजेंसियां बचाव अभियान चला रही हैं। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। कानूनी बचाव अभियान समाप्त होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहीं आतिशी ने इस घटना को लेकर कहा, 'करोल बाग इलाक़े में मकान गिरने का ये हादसा बेहद दुखद है। मैंने ज़िलाअधिकारी को आदेश दिए हैं कि वहां रहने वाले लोगों और पीड़ितों की हर संभव मदद करें, कोई घायल है तो उसका इलाज कराएं और इस हादसे के कारणों का पता लगाएं। हादसे को लेकर निगम मेयर से भी बात हुई हैं। इस साल बहुत बारिश हुई है, सभी दिल्लीवासियों से मेरी अपील है कि निर्माण से जुड़े किसी भी हादसे की कोई भी आशंका हो तो तुरंत प्रशासन और निगम को बताएं, सरकार तुरंत आपकी मदद करेगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें