फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में लड़की से दो दिन तक दरिंदगी: कॉलेज जा रही छात्रा को बीच से युवकों ने किया अगवा, आपबीत सुन परिजन सन्न

Thu, 09 May 2024 06:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सोहना

सार

आरोप है कि छात्रा को डरा धमकाकर आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। मंगलवार को पीड़ित छात्रा आरोपियों के चंगुल से बाहर निकलने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोहना शहर थाना क्षेत्र की एक छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा स्नातक में पढ़ाई कर रही है। मामले में दो युवक शामिल हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित छात्रा ने एक आरोपी पर जबरन शादी करने का आरोप भी लगाया है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

शहर थाना सीमा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा अपने घर से परीक्षा देने के लिए कॉलेज के लिए निकली थी। आरोपी युवकों ने छात्रा के कॉलेज पहुंचने से पूर्व ही उसको जबरन अपनी गाड़ी में बिठा कर अपहरण कर लिया। आरोपी युवक छात्रा का अपहरण करने के बाद उसको गुरुग्राम स्थित एक होटल में ले गए थे। 

जहां दो दिनों तक रुके और दोनों आरोपियों ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दो दिनों के बाद एक आरोपी छात्रा को गुरुग्राम में ही अपनी बहन के घर पर ले गया। जहां पर पीड़ित छात्रा ने आरोपी की बहन को पूरी जानकारी दी। उसके बाद आरोपी छात्रा को जयपुर अपने रिश्तेदार के घर पर ले गए।

जहां पर छात्रा को डरा धमकाकर आरोपी ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। मंगलवार को पीड़ित छात्रा आरोपियों के चंगुल से बाहर निकलने में कामयाब हो गई। बाहर निकलने के बाद किसी अनजान की मदद लेकर अपने परिजनों को फोन किया। इसकी सूचना परिजनों ने शहर थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने जयपुर की पुलिस से संपर्क साधकर छात्रा को परिजनों को दिलवा दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस आरोपी को जांच के लिए जयपुर ले गई है। हालांकि पुलिस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें