फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, आकिल का शव पहुंचते ही आंसुओं में डूबा गांव; हर तरफ छाया मातम

Sun, 13 Oct 2024 06:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और जिसने भी सुना वह आकिल के घर पर जा पहुंचा। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर नाहल गांव में ले गये।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो और परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मसूरी थाना क्षेत्र के गांव नाहल निवासी आकिल की बागपत के थाना चांदीनगर क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर कैंटर व ट्रक की भिड़ंत से मौके पर ही मौत हो गई।आकिल के साथ हापुड़ धौलाना के देहरा गांव निवासी इसरार उर्फ नन्हें व राजा की भी मौत हो गई, जबकि देहरा निवासी कैंटर चालक अनवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि रविवार सुबह गांव नाहल मोहल्ला बडगुजरियान मसूरी गाजियाबाद निवासी आकिल (40) पुत्र इकबाल व अन्य की कैंटर व ट्रक की टक्कर गांव लहचौडा रटौल थाना चांदीनगर बागपत इस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे पर मौत हो गई है। कैंटर चालक अनवार (32) निवासी देहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और जिसने भी सुना वह आकिल के घर पर जा पहुंचा। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर नाहल गांव में ले गये।

मृतक के बड़े भाई आबिद बीडीसी सदस्य ने बताया, 'हम पांच संतानो में आकिल चौथे नंबर का था। आकिल के तीन बेटी और तीन बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी महक (19) की शादी हो गई। दूसरे नंबर का बेटा आदिल (12) गांव में ही छठी कक्षा में पढ़ता है। तीसरा बेटा अली (9) चौथी कक्षा का छात्र है। चौथा बेटा आलिम (6) पहली कक्षा में पढ़ता है। पांचवी बेटी मन्तशा (4) और छठी बेटी मायरा दो साल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें